{"_id":"593d9b174f1c1bcf138b45d1","slug":"71497209623-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से मिट्टी खुदाई कर सकते हैं ईंट भट्ठा संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से मिट्टी खुदाई कर सकते हैं ईंट भट्ठा संचालक
Updated Mon, 12 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनियां (चंदौली)। ईंट भट्ठा संचालकों ने रविवार को बलुआ थानाध्यक्ष के साथ अपनी समस्याओं पर विचार विमर्श किया। जिसमें थानाध्यक्ष ने एसपी के निर्देश पर संचालकों को भट्ठे के लिए जेसीबी से मिट्टी खुदाई कराने के लिए स्वीकृति दी। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ईंट उद्योग संचालक जेसीबी से मिट्टी निकालकर कार्य कर सकते हैं।
ईंट उद्योग संचालक संघ के जिला महामंत्री रतन लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में रविवार को बलुआ थानाध्यक्ष के साथ बैठक कर ईंट की मिट्टी की समस्या को लेकर विचार विमर्श किया। जिससे ईट भट्ठे के लिए मिट्टी खनन पर से रोक हटा दी गयी है। वहीं ईंट भट्ठा संचालक जेसीबी से मिट्टी की खुदाई कर कार्य कर सकते हैं। इस संबंध में बलुआ थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि ईंट संचालक संघ के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया गया वहीं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर ईंट उद्योग संचालक जेसीबी से मिट्टी निकाल कर कार्य कर सकते हैं। इस दौरान चन्द्रमा प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, राजेश सिंह, श्रवण यादव, संजय यादव, राम अवध यादव गोपाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।