फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   67 vehicle challaned at highway

हाईवे पर अनावश्यक खड़े 67 मालवाहकों का चालान

Thu, 17 Sep 2020 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
67 vehicle challaned at highway
एसएसपी की नाराजगी के बाद नेशनल हाइवे पर अनधिकृत रूप से खड़े होने वाले मालवाहकों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू की है। बुधवार को मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने नेशनल हाइवे पर और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को सीज किया। इसके साथ ही 39 ट्रकों का चालान किया। वहीं, रोहनिया थाने की पुलिस ने मोहनसराय और आसपास के क्षेत्र में खड़े 28 ट्रकों का चालान किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एसएसपी अमित पाठक मंगलवार को राजातालाब से वापस वारणसी जा रहे थे। मोहनसराय में उन्होंने हाइवे पर अनावश्यक खड़े मालवाहकों के कारण जाम लगा देख कर पुलिसकर्मियों पर नाराजगी जताई थी। इसके साथ ही रोजाना अभियान चला कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद बुधवार की सुबह से ही नेशनल हाइवे के किनारे के रोहनिया और मिर्जामुराद थाने की पुलिस सक्रिय नजर आई। इस दौरान हाइवे पर जो भी मालवाहक अनावश्यक खड़े नजर आए, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही ट्रक मालिकों, ट्रांसपोर्टर और दुकानदारों के साथ बैठक कर पुलिस ने हिदायत दी कि हाईवे पर मालवाहक कतई न खड़े करें।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी ने की गश्त
व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बुधवार को एसएसपी अमित पाठक ने अर्दली बाजार, भोजूबीर और गिलट बाजार क्षेत्र में फोर्स के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान जो दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण किए दिखे, उन्हें एसएसपी ने कार्रवाई की हिदायत दी। इसके साथ ही साथ अतिक्रमण हटाने, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और वाहन पार्किग के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश एसपी ट्रैफिक को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed