{"_id":"67462e7b2c61a016840773fc","slug":"66532-children-of-class-1-to-3-will-appear-for-nipun-exam-today-varanasi-news-c-20-vns1056-803326-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कक्षा एक से तीन के 66532 बच्चे आज देंगे निपुण परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कक्षा एक से तीन के 66532 बच्चे आज देंगे निपुण परीक्षा
विज्ञापन
28 नवंबर को कक्षा चार से आठ के बच्चे देंगे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। जिले के 1143 परिषदीय विद्यालयों में बुधवार और बृहस्पतिवार को परख एप पर निपुण परीक्षा कराई जाएगी। बुधवार की सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक कक्षा एक से तीन तक के 66,532 बच्चे निपुण परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। जिला और ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर तैयार हो गया है। सभी ओएमआर शीट की स्कैनिंग प्रधानाध्यापक और शिक्षकों द्वारा होगी। बच्चों को ओएमआर शीट कैसे भरना है, इसके बारे में प्रशिक्षित किया गया है। कक्षा एक से तीन तक में दस बच्चे पर एक ओएमआर शीट शिक्षकों को दी जाएगी। जिसको भरकर दो घंटे के अंदर परख एप पर अपलोड करना होगा। एक ओएमआर शीट पर दस बच्चों की छात्र आईडी भरी जाएगी और उनसे 12 प्रश्न पूछे जाएंगे, बच्चे जो उत्तर देंगे शिक्षक उसे भरेंगे। कक्षा 4-8 तक के बच्चों की परीक्षा बृहस्पतिवार को होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि निपुण परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है।