{"_id":"5cc37097bdec2207334c2001","slug":"61556312215-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पूर्व सैनिक हटवाएंगे अतिक्रमण, लगाएंगे जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पूर्व सैनिक हटवाएंगे अतिक्रमण, लगाएंगे जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहरों में गंदगी और अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम अब पूर्व सैनिकों को जिम्मेदारी साैंपेंगे। इन सैनिकों की टीम एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करेगी। शासन की ओर से जारी इस आदेश का क्रियान्वयन शनिवार से होगा। इसके लिए शहर में प्रवर्तन दल की आठ टीमों का गठन किया जाएगा। पहले दिन 10 पूर्व सैनिकों का साक्षात्कार होगा।
एनजीटी के जारी दिशा निर्देशों का पालन कराने के लिए निगम ने कमर कस ली है। बिहार सरकार की तर्ज पर प्रदेश के नगर निगमों में प्रवर्तन दल का गठन किया जा रहा है। शनिवार को इसकी शुरूआत बनारस से होगी। दरअसल बिहार में सेफ पुलिस की तैनाती नीतीश कुमार सरकार ने की है। इन दलों को थानों से संबद्ध कर दिया गया है। जहां भी अतिक्रमण व संवेदनशील मामले आते हैं वहां इनका सहयोग पुलिस प्रशासन भी करता है। सूबे की योगी सरकार ने बनारस में प्रवर्तन दल तैनात करने का आदेश दिया था। बनारस समेत यूपी के अन्य नगर निगमों में भी यह व्यवस्था बहाल की जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने शासनादेश भी जारी कर दिया है।
बनारस नगर निगम में आज प्रवर्तन दल के अधिकारी की तैनाती की जाएगी। सेना से रिटायर्ड कर्नल राघवेंद्र मौर्य शनिवार को संभालेंगे। बाद में वह अपने अधीन 10 पूर्व सैनिकों का साक्षात्कार करके तैनाती देंगे। शासन के निर्देश पर 15 दिनों के भीतर 32 पूर्व सैनिकों को तैनात करके विभिन्न क्षेत्रों में प्रवर्तन के लिए आठ टीम गठित की जाएगी। यह टीम नगर आयुक्त के निर्देश पर अलग-अलग क्षेत्र व जोन में चक्रमण करके अतिक्रमण, गंदगी, अवैध विज्ञापन, कर वसूली व पशु पालकों पर शिकंजा कसेगी।