{"_id":"5cc1f7b9bdec225f777f7b4c","slug":"61556215737-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनहर परियोजना के निर्माण की प्रगति जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनहर परियोजना के निर्माण की प्रगति जानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। अपर आयुक्त श्याम सिंह यादव ने अधिकारियों के साथ शाम पांच बजे अमवार में निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कायज्दायी संस्था के अधिकारियों से से निर्माण कार्य की प्रगति जानी। निर्माण में प्रयुक्त हो रही सामग्री के गुणवत्ता के बारे में जानकारी हासिल की। इसको लेकर रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान उन्हें क्षेत्रीय विधायक की तरफ से कनहर परियोजना निर्माण में हुए अनियमित खनन के शिकायत की भी जांच की। जांच के दौरान उन्होंने परियोजना मानचित्र के माध्यम से खनन एरिया के क्षेत्रफल का अवलोकन भी किया। इसके बाद मौके पर लगे क्रशर प्लांट और सुंदरी क्वारी में हो रहे खनन का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की। सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनय कुमार सिंह ने शिकायत के क्रम में जवाब दिया और अधिकृत क्षेत्र में खनन की बात कहते हुए इससे संबंधित पत्रावलियां दिखाईं। इस मौके पर संयुक्त विकास आयुक्त अभिराम त्रिवेदी, खान अधिकारी केके रॉय, अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार, बघाड़ू रेंजर रूप सिंह, दुद्धी रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव, सहायक अभियंता संजय गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, जेई धीरेंद्र कौसिक, संतोष, सोहनलाल वर्मा, एचईएस के ए राजन, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।
पट्टा सीमा से बाहर मिला खनन तो होगी कार्रवाई
दुद्धी। अपर आयुक्त विध्यांचल मंडल श्याम सिंह यादव ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बृस्पतिवार की दोपहर में खोखा बालू साइट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अखोखा बालू साइट का सीमांकन नहीं देखे जाने पर नाराजगी जताई।साइट का सीमांकन कराये जाने का निर्देश दिया। सीमा के भीतर ही बालू उठान कराएं। सीमा से बाहर बालू खनन करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खनन अधिकारी अनंत सिंह ,श्याम बहादुर यादव डिप्टी डायरेक्टर, दिनेश कुमार सिंह उप डिप्टी डायरेक्टर, तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा आदि मौजूद रहे।