फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शिमला मिर्च करें खेती, हो जाएंगे मालामाल

शिमला मिर्च करें खेती, हो जाएंगे मालामाल

Thu, 28 Mar 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
शिमला मिर्च करें खेती, हो जाएंगे मालामाल
सेवापुरी। आराजीलाइन विकास खंड के भाऊपुर (टेकरिया) गांव के आसपास शिमला मिर्च की खेती बहुतायत की जा रही है। इससे किसान मालामाल हो रहे हैं। इसकी खेती से प्रति हेक्टेयर 7 से 8 लाख रुपये किसान की आमदनी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिमला मिर्च की खेती किसानों के लिए फायदेमंद हो साबित हो रही है। कई किसान इससे अच्छी आमदनी कर रहे हैं। साथ ही आसपास के लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। इस क्षेत्र करीब दो दर्जन किसान शिमला मिर्च की खेती करते हैं। शहर से सटा होने से मार्केट भी मिल जाता है।
विज्ञापन

भाऊपुर (टेकरिया) गांव निवासी किसान वीरेंद्र कुमार पटेल 30 वर्षों से शिमला मिर्च की खेती कर रहे हैं। इन्होंने बताया कि शिमला मिर्ची की खेती दो एकड़ भूमि पर करते हैं। नर्सरी 10 अगस्त से 15 अगस्त के बीच डाली जाती है। 25 से 30 दिन में नर्सरी तैयार होती है और पौधे की रोपाई के 40 से 45 दिन बाद पौधों में फली लगनी शुरू हो जाती है। फसल की पैदावार प्रति एकड़ प्रति तुड़ाई 25 से 27 कुंतल होती है। पूरी फसल की तोड़ाई 12 से 15 बार की जाती है। इसकी खेती में प्रति एकड़ डेढ़ लाख रुपये की लागत आती है। बाजार में मिर्च 20 से 50 रुपये किलोग्राम तक बिक जाता है। प्रति एकड़ 7 से 8 लाख रुपये की आमदनी होती है। वहीं किसान वीरेंद्र पटेल ने बताया कि हमारे गांव में शिमला मिर्च की खेती अधिकतर किसान करते है और अपनी जीविकोपार्जन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंचिंग विधि से करते हैं खेती
मंचिंग विधि से खेती करने अच्छी फसल पैदा हो रही है। जमीन की खुदाई करके प्लास्टिक डालने के बाद मिट्टी डाली जाती है। इसमें खाद और कीटनाशक दावाएं मिलने के बाद एक परत प्लास्टिक की बिछा दी जा है। डेढ़ फुट पर होल काटकर पौधे रोपे जाते हैं। खर पतवार पौधे के पास नहीं पहुंच पाते हैं। इससे पैदावार ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed