फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   244 जोड़ों का बसा संसार

244 जोड़ों का बसा संसार

Sun, 10 Feb 2019 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
244 जोड़ों का बसा संसार
वाराणसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को ब्लाक मुख्यालयों में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें घराती प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी बने। इस दौरान कुल 244 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इसमें एक जोड़े का निकाह भी हुआ। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर समारोह में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

बड़ागांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बड़ागांव व पिंडरा क्षेत्र के 96 जोड़ों की शादियां हिंदू रीति रिवाज के साथ हुईं। इसमें मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। अब किसी की बेटी पिता के कंधों पर बोझ नहीं होगी। बेटियों को खूब पढ़ायें और शादी की चिंता न करें। दोनों ब्लाक के शादियों के लिए दो मंडप बनाए गए थे। इसमें पिंडरा ब्लाक से 46 जोड़े व बड़ागांव ब्लाक से 45 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी के सामान के साथ प्रमाणपत्र दिया गया। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, एडिशनल सीएमओ डॉ. ए के गुप्ता, डॉ. जे पी दुबे, रामआसरे सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

सेवापुरी विकास खंड मुख्यालय पर सेवापुरी व आराजीलाइन विकास खंड के 38 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इसमें एक मुस्लिम जोड़ा करधना गाव की बेबी का निकाह काजी ने कुबूल कराया। मुख्य अतिथि विधायक नील रतन सिंह पटेल नीलू ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। विधायक ने कहा कि किसी भी गरीब परिवार के बेटियों की शादी पैसे के अभाव में नहीं रुकेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह, खंड विकास अधिकारी सेवापुरी सुरेंद्र प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह, एडीओ पंचायत रतन कुमार, एडीओ समाज कल्याण प्रमोद पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरहुआ ब्लाक मुख्यालय हरहुआ ब्लाक के 42 और चोलापुर ब्लाक के 31 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अनिल राजभर, ब्लाक प्रमुख डॉ. अशोक पटेल, बीडीओ हरहुआ श्वेतांक सिंह, बीडीओ चोलापुर ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि शादी कराना पुण्य का काम है। शादी में शरीक होने मात्र से पुण्य मिलता है। बाबा बालक दास इंटरप्राइजेज मुनारी के रामधनी सोनकर ने सभी जोड़ों को शाल भेंट की।
काशी विद्यापीठ विकास खंड के नरऊर गांव स्थित बाबा बाणासुर मंदिर परिसर में 23 जोड़ों की शादी हुई। इस दौरान बखरियां, रमना, फुलवरिया, केसरीपुर, सीरगोबर्धन समेत 18 गांवों के 23 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, जिला विकास अधिकारी रमाकांत तिवारी, बीडीओ डॉ. रक्षिता सिंह, मिथिलेश मिश्रा आदि मौजूद थे।
चिरईगांव ब्लाक मुख्यालय पर 19 जोड़ों का शादी हुई। खंड विकास अधिकारी चिरईगांव विजय अस्थाना ने बताया कि अनुसूचित जाति के 16, पिछड़ी जाति के 2 और अनुसूचित जनजाति के एक जोड़े की शादी हुई। इस मौके पर ग्रामप्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य आदि उपस्थित थे।

आराजी लाइन के 19 जोड़ों ने मुख्यमंत्री विवाह योजना में लिए सात फेरे
राजातालाब। विकासखंड आराजी लाइन के 19 जोड़े सात फेरे लेकर एक दूसरे के हुए। शनिवार को इन जोड़ों को मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत सरकारी आयोजन में सेवापुरी में विवाह संपन्न कराया गया।आराजी लाइन की प्रमुख नगीना पटेल ने बताया कि विकासखंड आराजी लाइन के इन 19 दंपतियों जोड़ों को विवाह के लिए सेवापुरी ब्लाक मुख्यालय पर बुलाया गया था। बताया कि आराजी लाइन और सेवापुरी का सामूहिक विवाह योजना एक साथ किया गया।जिसमें आराजी लाइन के 17 जोड़ों ने भाग लिया?। सेवापुरी में आयोजित वैवाहिक महाकुंभ में आराजी लाइन के प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र पटेल,मनोज सिंह,संजीव सिंह,राज कुमार गुप्ता ने सेवापुरी पहुंचकर इन 19 दंपतियों को आशीर्वाद दिया। साथ ही इन्हें उपहार भी भेंट किए।इस दौरान वहां आराजी लाइन के खंड विकास अधिकारी व समाज कल्याण के सहायक विकास अधिकारी व ब्लॉक कर्मचारी भी पहुंचे थे। जोड़ों को राज सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि व सामान भी प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed