फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   श्यामराज की पूरी गृहस्थी उजड़ गई

श्यामराज की पूरी गृहस्थी उजड़ गई

Tue, 05 Feb 2019 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
श्यामराज की पूरी गृहस्थी उजड़ गई
सारनाथ। पनिहारी में सड़क हादसे में पत्नी सोनी और दो बेटियों महिमा और खुशी की मौत के बाद श्यामराज की हालत बेसुधों जैसी थी। श्यामराज की पूरी गृहस्थी ही उजड़ गई। मजदूरी करने वाले श्यामराज का बिलखना देख उसे ढांढस बंधाने वालों की हिम्मत भी जवाब दे जा रही थी। वहीं, सोनी और उसकी दो बेटियों की मौत के बाद सोमवार की शाम मुहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

कैंट थाने के दौलतपुर (रमरेपुर) निवासी श्यामराज का बेटा अर्जुन बड़े पापा और दादी के साथ बनकट स्थित बड़ी मां के मायके गया था। श्यामराज को चौबेपुर पुलिस ने सड़क हादसे में सोनी और दो बेटियों की मौत की सूचना दी तो वह सन्न रह गया। हिम्मत जुटा कर वह दीनदयाल अस्पताल पहुंचा तो पत्नी और बेटियों के शव देखकर दहाड़े मार कर रोने लगा। बार-बार यही कह रहा था कि उसका बेटा अब किसके सहारे रहेगा और वो कैसे जिएगा। पुलिस की सूचना पर सोनी की मां शामदेई और सास प्रभावती भी दीनदयाल अस्पताल पहुंची। चारों के शव देख कर दोनों रो-रोकर बेहाल थीं।
विज्ञापन

एक ही बाइक पर थीं पांचों सवारियां
चौबेपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन पनिहारी गांव के समीप हादसे में एक परिवार के चार लोगों की जान जाने के पीछे खुद की लापरवाही बड़ी वजह रही। एक बाइक पर तीन लोगों की सवारी पर मनाही है लेकिन निजी कंपनी में डेंटर आशीष पांच लोगों को बैठा कर ले जा रहा था। बाइक चला रहे आशीष के साथ ही अन्य चारों ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। वहीं, वाराणसी से गोरखपुर के बीच इन दिनोें फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते कार जिस लेन से आ रही थी, उसी दिशा में बाइक भी जा रही थी। इसी दौरान आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 साल पहले 13 श्रद्धालुओं की हुई थी मौत
चौबेपुर। पनिहारी गांव के समीप 12 साल पहले ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि इस हादसे का शिकार हुए सभी लोग बिहार निवासी थे। सभी मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान कर प्रयाग से लौट रहे थे। चालक को नींद आने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली 20 फुट गहरे गड्ढे में पलट गई थी। गड्ढे में पानी होने और कड़ाके की ठंड के चलते हादसे में घायल 13 लोगों की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना था कि कुछ वर्षों के अंतराल पर यहां मौनी अमावस्या पर हादसा जरूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed