फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डेेंगू का कहर जारी, सात दिन में तीन मौत

डेेंगू का कहर जारी, सात दिन में तीन मौत

Sun, 14 Oct 2018 01:49 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
डेेंगू का कहर जारी, सात दिन में तीन मौत
वाराणसी। जिले में डेंगू का कहर जारी है। शहर से लेकर गांव से हर दिन डेंगू पीड़ित मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। मंडलीय, दीनदयाल अस्पताल में अलग डेंगू वार्ड से लेकर बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के स्पेशल वार्ड, मेडिकल वार्ड और आईसीयू में भी डेंगू पीड़ितों का इलाज चल रहा है। सात दिन में अब तक डेंगू से तीन मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल और दीनदयाल अस्पताल, रामनगर अस्पताल में बना अलग डेंगू वार्ड में मरीजों के लिए जगह नहीं बची है। सरकारी अस्पतालों में जहां 30 मरीज भर्ती है, वहीं बीएचयू में 12 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी प्लेटलेटस के लिए हो रही है। बीएचयू अस्पताल स्थित ब्लड बैंक, मंडलीय अस्पताल के साथ ही आईएमए ब्लड बैंक पर तो देर रात तक लोग प्लेटलेटस लेने पहुंच रहे हैं। आईएमएस से हर दिन 200 यूनिट प्लेटलेटस दिया जा रहा है, जो सामान्य दिनों से दोगुना से अधिक है। इस बीच छह अक्तूबर को बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती तेलियाबाग निवासी महिला सरोज और दस अक्तूबर को यहीं भर्ती एसएसपी के हेडपेशी यशवंत सिंह यादव और 13 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज भदोही में चिकित्सक डॉ. अभय सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

डीएम करेंगे कार्यों की समीक्षा
डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और पंचायत राज विभाग को अभियान चलाकर फागिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया है। इन विभागों की ओर से लगाए गए कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों के कार्यों की हर दिन मॉनीटरिंग भी होगी। इसमें शहरी क्षेत्र में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग जबकि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग-पंचायत राज विभाग को संयुक्त रूप सेे टीम बनाकर काम करते रहने का निर्देश दिया। डीएम ने ब्लॉक स्तर पर बीडीओ, प्रभारी चिकित्साधिकारी को मानीटरिंग कर इसकी रिपोर्ट सीएमओ को देने का निर्देश दिया है। प्रधानाचार्यों को भी स्कूलों में प्रार्थना के समय डेंगू, मलेरिया आदि संचारी रोग के कारण और बचाव के बारे में जागरूक करते रहने का निर्देश दिया है। कहा कि संचारी रोग के रोकथाम में लगे कर्मचारियों के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और ऐसा पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed