{"_id":"5b997b34867a557ff47ddb75","slug":"61536785204-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू और कोलकाता के लिए शुरू होंगी उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगलूरू और कोलकाता के लिए शुरू होंगी उड़ानें
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरहुआ/लखनऊ। स्पाइस जेट एयरलाइंस वाराणसी से बंगलूरू और कोलकाता के लिए उड़ाने शुरू करेगी। कोलकाता की विमान सेवा चार अक्तूबर से शुरू होगी, जबकि बंगलूरू और वाराणसी के बीच सात नवंबर से प्रारंभ की जाएगी। इसके अलावा स्पाइस कानपुर और गोरखपुर से भी उड़ाने शुरू करेगी।
बुधवार को सीएम आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने एयरलाइंस के अधिकारियों को स्टेट इंसेंटिव एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया। एयरलाइंस 4 अक्तूबर, 8 अक्तूबर, 1 नवंबर, 5 नवंबर और 7 नवंबर से नए मार्गों पर हवाई सेवाओं का संचालन शुरू करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख बड़े शहरों में एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, जबकि पहले केवल लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर में ही हवाई अड्डे थे। पिछले डेढ़ वर्ष में देश के कई प्रमुख शहरों से यूपी का सीधा हवाई संपर्क शुरू हुआ है। आगरा, इलाहाबाद और कानपुर से भी कॉमर्शियल उड़ानें शुरू की गई हैं। जल्द ही बरेली एयरपोर्ट से भी कॉमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी। मुरादाबाद, अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट, झांसी, सोनभद्र में एयरपोर्ट का विकास कार्य चल रहा है। उन्होंने स्पाइस जेट के अधिकारियों को प्रदेश के प्रमुख शहरों से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स शुरू करने को कहा।
नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि प्रदेश की नागर विमानन प्रोत्साहन नीति के तहत कंपनी को नॉन आरसीएस वायु मार्ग पर हवाई सेवा संचालित करने के लिए स्टेट इंसेंटिव एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट दिया गया है। स्पाइस जेट के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर देबाजो महर्षि और एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट सीएस पलनी ने मुख्यमंत्री को कानपुर-मुंबई और वाराणसी-कोलकाता फ्लाइट का बोर्डिंग पास भी भेंट किया। पलनी ने बताया कि यूपी से 4 रूट पर कंपनी की फ्लाइट्स पहले से संचालित हैं। 5 नए रूट पर भी जल्द ही सेवाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर ग्राम्य विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार, सूचना निदेशक उज्ज्वल कुमार और त्रिलोकीराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।