फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अखंड सुहाग के लिए रखा निर्जला व्रत

अखंड सुहाग के लिए रखा निर्जला व्रत

Thu, 13 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अखंड सुहाग के लिए रखा निर्जला व्रत
ज्ञानपुर। पति की सलामती और मनचाहे वर के लिए बुधवार को सुहागिनों और युवतियों ने तीज का कठिन व्रत रखकर मां पार्वती की उपासना की। इस दौरान पूजा-पाठ के लिए पूरे दिन शिव मंदिरों पर भीड़ उमड़ी रही। शाम को सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने जगत जननी से अखंड सौभाग्य की कामना की। युवतियों ने भी मनचाहे वर की खातिर व्रत रखकर सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। मान्यता है कि आदि शक्ति मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए तीज का निर्जला व्रत रखा था। हाथ में मेहंदी, पांव में महावर, बालों में गजरा और आभूषणों से सज-धज कर सुहागिन महिलाएं बुधवार की शाम तीज का निर्जला व्रत रखकर जगत जननी जगदंबा की दर पर अखंड सौभाग्य की कामना लेकर पहुंचीं। ज्ञानपुर नगर स्थित सिद्धपीठ हरिहरनाथ धाम में तीज के अवसर पर सुहागिनों और युवतियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान भजन-कीर्तन के साथ व्रती महिलाओं ने गौरीशंकर का दर्शन-पूजन किया और प्रसाद सामग्री अर्पित की। इससे पूर्व मंगलवार को मेहंदी और साज-शृंगार के बाद बुधवार को दिनभर बिना अन्न-जल के व्रत रखा गया। मान्यता है कि तीज का व्रत विधि विधान से करने वाली सुहागिन महिलाएं वैवाहिक जीवन पूरे आनंद से व्यतीत करने के बाद शिवलोक को जाती हैं। इसके निमित्त बुधवार को घर-घर में तीज के व्रत को लेकर पूजा-पाठ और कजरी गाने की रस्म अदा की गई। कजरी के जरिए भी शिव और पार्वती के आध्यात्मिक प्रसंगों को उकेरा गया। देर रात तक महिलाओं ने जागरण करते हुए गुजारा। इसी तरह गोपीगंज नगर के बड़ेशिव धाम, तिलंगा के तिलेश्वर नाथ, सेमराधनाथ समेत जिले भर के शिवमंदिरों पर तीज के अवसर पर दर्शन-पूजन के लिए महिलाओं और युवतियों की भीड़ जुटी। मान्यता है कि मुख्य रूप से यूपी के पूर्वांचल और बिहार में मनाया जाने वाला तीज का व्रत करवा चौथ से भी कठिन होता है। करवा चौथ में दिन भर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को चांद देखने के बाद व्रत तोड़ दिया जाता है, लेकिन इसमें एक दिन निर्जला व्रत रखने के बाद अगले दिन दान-दक्षिणा करके ही व्रत का पारण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed