{"_id":"5b451cf34f1c1b95288b5dd1","slug":"61531256051-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे गेटमैन की हत्या की गुत्थी उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे गेटमैन की हत्या की गुत्थी उलझी
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर। राजवारी रेलवे गेट पर तैनात गेटमैन राजकुमार रंजन की हत्या की गुत्थी उलझ गई है। वारदात के दूसरे दिन मंगलवार को भी मामलेे को लेकर पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली रहे। आशनाई और रंजिश को वारदात की वजह मानकर पुलिस की एक टीम बिहार रवाना की गई है। पुलिस के अनुसार राजकुमार रंजन के मूल निवास स्थान नालंदा के नौता गांव में कुछ महीने पहले उसकी पिटाई की गई थी।
चौबेपुर थाना अंतर्गत राजवारी रेलवे गेट पर तैनात राजकुमार रंजन की रविवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। थानाध्यक्ष चौबेपुर दूसरे दिन भी राजवारी रेलवे गेट के आसपास के गांवों में सुरागकशी करते रहे लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। वहीं, रेलवे गेट पर तैनात दो गेटमैन में से एक छुट्टी पर गया हुआ है और पुलिस उसके आने का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि दूसरे गेटमैन से राजकुमार की गतिविधियों की जानकारी मिलेगी तो तफ्तीश आगे बढ़ेगी। सीओ पिंडरा सुरेंद्रनाथ ने बताया कि अलग-अलग टीमें गठित कर तफ्तीश की जा रही है। क्षेत्र के संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही अहम सुराग हाथ लगेगा और वारदात का खुलासा किया जाएगा।