{"_id":"5b451cf14f1c1b0a278b5b09","slug":"61531256049-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर पिस्टल के साथ यात्री दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर पिस्टल के साथ यात्री दबोचा
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर मंगलवार को चेकिंग के दौरान यात्री के बैग से पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया।
उसे पुलिस को सौंप दिया गया। इसके साथ ही उसकी यात्रा निरस्त कर दी गई।
मिर्जापुर के कालीन व्यवसायी अनिल सिंह जेट एयरवेज के विमान से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। चेकिंग के दौरान उसके हैंडबैग में एक पिस्टल और छह कारतूस मिला। जांच के बाद सीआईएसएफ ने यात्री को पकड़ कर फूलपुर पुलिस को सौंप दिया। इस बारे में यात्री का कहना था कि उसके पास पिस्टल का लाइसेंस है और भूलवश वह ले आया था। फूलपुर पुलिस ने पूछताछ और पिस्टल का लाइसेंस देखने के बाद देर शाम उसे छोड़ दिया। वहीं पिस्टल मिलने से उसकी यात्रा निरस्त कर दी गई। एसओ फूलपुर ने बताया कि यात्री से पूछताछ के बाद कागजात सही पाए जाने पर उसे छोड़ दिया गया।