{"_id":"5ac7e0544f1c1b051d8b4fef","slug":"61523048532-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने भगाया, मंत्री ने इंस्पेक्टर को बुलाया 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने भगाया, मंत्री ने इंस्पेक्टर को बुलाया 0
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को रविंद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई की। सुंदरपुर के देवेंद्र सिंह नेे शिकायत की कि क्षेत्र के एक दबंग ने मार पीटकर पैसा, मोबाइल छीन लिया। भेलूपुर थाने पर शिकायत करने गए तो पुलिस वालों ने भगा दिया। मंत्री ने फोन कर भेलूपुर इंस्पेक्टर को बुलाया और कार्रवाई नहीं होने के बाबत पूछा। इस पर इंस्पेक्टर जवाब नहीं दे पाए। मंत्री ने दबंग की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
सीर गोवर्धनपुर की रूपा देवी ने कहा कि गुरुवार को कोई दीपक नामक व्यक्ति ने फोन कर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 5500 रुपया मांग रहा है। कबीर नगर के विशुद्धानंद मिश्र ने भूमाफियाओं द्वारा कालोनी की जमीन कब्जा करने की शिकायत की। बनकट लोहता के भोला पांडेय ने गांव के ही कुछ लोगों पर सरकारी चकरोड पर लगे खड़ंजे को उखाड़ फेंकने की शिकायत की। भोर कला मनकइया के अमन सिंह ने गांव के सरकारी खेल मैदान पर हुए कब्जे को नापी करवाकर कब्जा हटवाने कि मांग की। टिकरी के ग्राम प्रधान सुशील सिंह ने ग्रामीणों के साथ पहुंच कर तत्काल तटबंध पर खनन बंद करने की मांग की। मंत्री ने जिलाधिकारी को कार्रवाई कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।