फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   श्वेत ध्वजा फहराई, शांति और प्रेम की राह दिखाई

श्वेत ध्वजा फहराई, शांति और प्रेम की राह दिखाई

Mon, 12 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
श्वेत ध्वजा फहराई, शांति और प्रेम की राह दिखाई
चौरी। कंधिया में चल रहे निरंकारी संत समागम स्थल पर रविवार को सेवादल रैली से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। दो घंटे तक चले कार्यक्रम में सेवादल के सेवादारों ने तरह-तरह के शारीरिक कौशल का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। वहीं, गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से मानव सेवा का संदेश दिया।
विज्ञापन

माता सदरू सविंदर हरदेव जी महाराज ने शांति का प्रतीक सफेद ध्वज को फहराकर अनुयायियों को शांति और प्रेम की राह दिखाई। इसके बाद सेवादल रैली शुरू हुई, जिसमें महिला सेवादारों ने प्रार्थना पेश की। फिर महिला और पुरुष सेवादारों ने गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ पीटी और परेड से लोगों का मन मोहा। सेवादल रैली अपराह्न दो बजे तक चली। महिला सेवादारों ने माता की शान में ‘किंतु परंतु छोड़कर सेवा निभाए हम, सद्गुरु के सेवक हैं सेवा कमाए हम...’ गीत पेश कर सेवा का संदेश दिया। अंत में रैली की तारीफ करते हुए माता सविंदर ने कहा कि सेवादल के भरोसे इतने बड़े समागम का कुशलता पूर्वक आयोजन होना बड़ी बात है। सेवादार मानव सेवा करने में यकीन रखते हैं। उन्होंने सेवादारों को को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed