{"_id":"5a2eee004f1c1b97678c119d","slug":"61513025024-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के पहले कृषि फीडर की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के पहले कृषि फीडर की सौगात
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/सेवापुरी। पूर्वांचल के पहले कृषि फीडर का उद्घाटन सोमवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अतुल निगम ने किया। सेवापुरी क्षेत्र के बरनी स्थित 33 केवी उपकेंद्र पर 11 केवी के इस फीडर से किसानों को सिर्फ सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति की जाएगी। एमडी ने बटन दबाकर इससे आपूर्ति चालू भी कर दी। एमडी ने बताया कि इस फीडर से नलकूप चलाने के लिए 10 घंटे अनवरत आपूर्ति होगी।
कृषि फीडर से क्षेत्र के 27.51 किलोमीटर के दायरे में आने वाले कुल 402 नलकूपों को बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके तहत 63 केवीए का एक और 25 केवीए के 82 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इस फीडर के निर्माण में लगभग तीन महीने का समय लगा है, जिसमें 1.66 करोड़ की लागत आई है। इस फीडर पर सिंचाई कार्य के लिए नलकूप के जितने भी उपभोक्ता हैं, उन्हें इसका भरपूर लाभ दिया जाएगा। इस फीडर पर विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होगा। एमडी ने बताया कि ग्राम ज्योति योजना के तहत पूर्वांचल के सभी जिलों में कृषि फीडर की स्थापना कर किसानों को राहत दी जाएगी। इसमें 552.12 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। कृषि कार्य के लिए अलग फीडर से विद्युत आपूर्ति होगी। इस मौके पर मुख्य अभियंता वितरण एके श्रीवास्तव, एसडीओ डीके पांडेय, विकास कपूर, एलपी चक्रवेदी, डीके पांडेय, रामसरन यादव, राकेश सिन्हा, राजकुमार यादव, शशिकांत यादव, मनवास पटेल और नेहरू यादव आदि मौजूद थे।