फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़कों की गुणवता पर नजर रखें कार्यकर्ता

सड़कों की गुणवता पर नजर रखें कार्यकर्ता

Mon, 11 Dec 2017 02:18 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
सड़कों की गुणवता पर नजर रखें कार्यकर्ता
वाराणसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सड़कों की गुणवत्ता पर नजर रखें। प्रशासनिक कार्य में सहयोग करें। रविवार को सातोमहुआ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा है। यदि किसी कार्यकर्ता का उत्पीड़न हो रहा हो तो उसकी आवाज को अधिकारियों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

बैठक में गजेंद्र सिंह, रामदेव वर्मा, आशीष दूबे, देवव्रत रघुवंशी, मनोज सिंह, दिलीप सोनकर, श्रीनिकेतन मिश्र आदि शामिल रहे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष बनारस, चंदौली और गाजीपुर में पार्टी नेताओं के घरों पर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इससे पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का स्वागत डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने किया। वैवाहिक समारोहों में शामिल होने के लिए कुछ और भाजपा नेता आए और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस चले गए।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रविवार को सातो महुआ के पास जब गुजर रहे थे तो वहां हादसे का शिकार हुआ एक बाइक सवार सड़क पर खून से लथपथ पड़ा कराह रहा था। डॉ. पांडेय ने तत्काल अपनी गाड़ी रोकवाई। साथ चल रहे पार्टी नेताओं के सहयोग से तत्काल घायल बाइक सवार को अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। दवा-उपचार के लिए आर्थिक सहायता भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed