{"_id":"5a2d9d714f1c1bc9678c10d9","slug":"61512938865-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ... संडे को भी ऐसा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ... संडे को भी ऐसा जाम
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौकाघाट डाट पुल पर तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते रविवार को अवकाश के बावजूद राहगीराें को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। वरुणा पार इलाके को शहर से जोड़ने वाले चौकाघाट चौराहे पर आवागमन प्रतिबंधित होने के चलते सुबह से दोपहर तक पूरा इलाका जाम रहा। मरी माई तिराहे से मिंट हाउस और अंधरापुल चौराहे से कैंट रेलवे स्टेशन तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। ट्रैफिक पुलिस की आठ टीमें तैनात रहीं फिर भी लोग घंटों जाम में जूझते रहे।
मंडुवाडीह से सिटी रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी लाइन बिछाई जा रही है। रविवार को चौकाघाट डाट पुल के बगल में रेल लाइन के लिए गर्डर बिछाने का काम होना था। इसके मद्देनजर सुबह से दोपहर 12 बजे तक चौकाघाट चौराहे से हुकुलगंज, तेलियाबाग, गोलगड्डा और नदेसर की ओर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके चलते 10 बजे तक मरी माई तिराहे से अंधरापुल, नदेसर होते हुए मिंट हाउस तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यही हाल कैंट रेलवे स्टेशन से अंधरापुल चौराहे तक भी रहा। एसपी सिटी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आठ टीमों कोे रूट डायवर्जन की व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया गया था। वाहनाें का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। 12:30 बजे के बाद चौकाघाट चौराहे से आवागमन सामान्य हो सका।