फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बनारस में देश के पहले ‘फ्रेट विलेज’ को केंद्र की मंजूरी

बनारस में देश के पहले ‘फ्रेट विलेज’ को केंद्र की मंजूरी

Tue, 05 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
बनारस में देश के पहले ‘फ्रेट विलेज’ को केंद्र की मंजूरी
वाराणसी। वाराणसी में देश का पहला फ्रेट विलेज (मालभाड़ा गांव) बनाने की भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) की महत्वाकांक्षी योजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। रामनगर में जल परिवहन के लिए निर्माणाधीन मल्टी मॉडल टर्मिनल के पास करीब सौ एकड़ क्षेत्रफल में इस योजना को 2022 तक मूर्तरूप देने की तैयारी है। वित्त मंत्रालय और नीति आयोग की सहमति के बाद इसकी डिजाइन और डीपीआर विश्व बैंक को भेज दी गई है। योजना पर 3055 करोड़ रुपये खर्चे होंगे। फ्रेट विलेज की सड़क, रेल और जल परिवहन तीनों से सीधी कनेक्टिविटी होगी। इसके जरिए वाराणसी ‘ट्रांसपोर्ट हब’ के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन

सोमवार को निर्माणाधीन मल्टी मॉडल टर्मिनल का जायजा लेने आए आईडब्ल्यूएआई के वाइस चेयरमैन प्रवीर पांडेय ने बताया कि यह देश का पहला फ्रेट विलेज होगा। रेल, जल और सड़क परिवहन की सभी सुविधाएं यहां मुहैया होंगी। विश्व बैंक और भारत सरकार के अलावा आईडब्ल्यूएआई, राज्य सरकार, रेल मंत्रालय की सहायता से इसे मूर्तरूप दिया जाएगा। इसके लिए गठित होने वाले स्पेशल परपज ह्वेकल (एसपीवी) में सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। फ्रेट विलेज में बड़े-बड़े गोदाम (वेयर हाउस) और परिवहन-ढुलाई से जुड़े संसाधन पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जाएंगे। यहां बाहर से आने वाले कच्चे और पक्के मॉल के स्टोरेज के अलावा उनकी अलग-अलग पैकिंग, इंडस्ट्री, हाउसिंग, कस्टम सहित अन्य सुविधाएं होंगी। रामनगर टर्मिनल के पास फ्रेट विलेज के लिए चिह्नित क्षेत्र रेल, सड़क और जलमार्ग का एक तरह से संगम है। इसके लिए 30 एकड़ जमीन मिल गई है। बाकी 60 एकड़ जमीन के लिए चंदौली और वाराणसी जिला प्रशासन से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed