फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शरद पूर्णिमा के चांद ने की अमृत वर्षा

शरद पूर्णिमा के चांद ने की अमृत वर्षा

Fri, 06 Oct 2017 01:47 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा के चांद ने की अमृत वर्षा
वाराणसी। शरद पुनवासी की चांदनी गुरुवार की रात चहुंदिश उजियारा कर गई। पूनम चांद की दूधिया चमक मुट्ठी में भर लेने की कसक हर दिल में थी। पूर्णिमा का चांद प्यार की तरह उगा।16 कलाओं से युक्त चांद का दीदार करने के लिए लोग गंगा तटों से लेकर छतों पर तक थे। मान्यता है कि इस रात ओस कणों से अमृत वर्षा होती है। इसलिए शाम को त्रिपुरसुंदरी महाविद्या बाला, राज राजेश्वरी के अलावा महालक्ष्मी की सविधि पूजा के बाद छतों पर खीर से भरी थालियां सजाई गईं। निरोगी काया के लिए इस खीर को प्रसाद के रूप में परोसा गया। रवींद्रपुरी स्थित वेद पारायण केंद्रम में महाविद्या की पूजा सविधि मंत्रोच्चार के साथ आरंभ हुई। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी की मौजूदगी में वैदिक आचार्यों ने ललिता सहस्रनाम का सस्वर पाठ किया। इस दौरान रात 10 बजे तक महाविद्या के दर्शन हुए। मणिकर्णिका घाट स्थित त्रिपुर सुंदरी विद्याबाला की विशेष आराधना की गई। चांदनी रात में सूई में धागा पिरोने की रस्में भी निभाई गईं। कोजागरी पर बंगीय समाज में घर-घर लक्ष्मी के आगमन पर दीप जलाकर जागरण किया गया। रात भर खिड़की, दरवाजे खुले रखे गए।
विज्ञापन

कीनाराम आश्रम-गड़वा घाट में श्वास की दवा का वितरण
वाराणसी। गड़वा घाट आश्रम में शरद पूर्णिमा पर श्वास की दवा का वितरण किया गया। दूर-दराज से सैकड़ों की तादाद में लोग दवा लेने के लिए पहुंचे। इसके लिए लंबी कतार लगी रही। गुरु शरणानंद महाराज ने दवा वितरित की। उधर, रवींद्रपुरी स्थित अघोरपीठ कीनाराम आश्रम में बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने भी श्रद्धालुओं को दमा की दवा का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed