फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   60 programs in three days in IIT BHU, 12 thousand participants will gather

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में तीन दिन में 60 कार्यक्रम, जुटेंगे 12 हजार प्रतिभागी

Thu, 18 Jan 2024 03:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
60 programs in three days in IIT BHU, 12 thousand participants will gather
आईआईटी बीएचयू में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव काशी यात्रा में तीन दिन (19 से 21 जनवरी) तक 60 कार्यक्रम होंगे। कला, साहित्य, संस्कृति के इस संगम में देश भर से आईआईटी, तकनीकी संस्थानों सहित 300 से अधिक संस्थानों के करीब 12 हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जिमखाना परिसर में आईआईटी बीएचयू के स्टूडेंट पार्लियामेंट के वाइस प्रेसीडेंट प्रणव सुरेश, फेस्टिवल कन्वीनर खुश गोयल और फेस्टिवल एडवाइजर पुरंजय खनिजो ने बताया कि अधिकांश टीमें बृहस्पतिवार शाम तक आ जाएंगी।
विज्ञापन

तीनों ने बताया कि काशी यात्रा-24 का उद्घाटन स्वतंत्रता भवन में होगा। जाने माने बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार और शास्त्रीय संगीत गायक पंडित उदय भावलकर प्रस्तुति देंगे। 21 जनवरी को समापन समारोह में पटकथा लेखक और गीतकार आईआईटी बीएचयू के पुरा छात्र वरुण ग्रोवर, अभिनेता चंदन रॉय अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही विशाल और शेखर भी प्रस्तुति देंगे। प्रो नाइट्स में ईडीएम नाइट्स, फ्यूजन फिएस्टा और बॉलीवुड नाइट्स कार्यक्रम होंगे। आयोजन में आईआईटी दिल्ली, कानपुर, मद्रास सहित अन्य आईआईटी, तकनीकी, इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम आएगी।
विज्ञापन

ये होंगे आयोजन
तीन दिन में कला, साहित्य, खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। इसमें अभिनय (नाटकीय प्रतियोगिता), बंदिश (भारतीय संगीत प्रतियोगिता), क्रॉस विंड्ज़ (रॉक संगीत प्रतियोगिता), क्विज प्रतियोगिता, मिराज (फैशन प्रतियोगिता), नटराज (नृत्य प्रतियोगिता), तूलिका (कला प्रतियोगिता), संवाद (साहित्यिक प्रतियोगिता) शामिल हैं। ये सभी आयोजन शताब्दी भवन, स्वतंत्रता भवन, लेक्चरर थियेटर-एक, लेक्चरर थियेएट-तीन, कक्ष संख्या जी-11, राजपुताना ग्राउंड और एडीवी ग्राउंड में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed