फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   58 villages from first time would be elected new prime

पहली बार 58 गांवों से चुने जाएंगे नए प्रधान

Thu, 05 Nov 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
58 villages from first time would be elected new prime
पंचायत चुनाव के तहत इस बार 58 गांव की जनता नए ग्राम प्रधानों को चुनेगी। 2010 में हुए चुनाव के दौरान जिले में 702 ग्राम प्रधान थे। हालांकि इस बार नए परिसीमन के बाद गांवों की संख्या बढ़कर 760 हो गई, यानी 58 गांव और बढ़ गए। उधर, नए गांवों में प्रधानी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


जो लोग बीडीसी या जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव हार गए हैं वे भी इस चुनाव में दोबारा अपने भाग्य को आजमाने की जुगत में अभी से लग गए हैं। वहीं इन गांवों के लोग खासा उत्साहित है।
विज्ञापन


पंचायत एवं निकाय चुनाव कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा के अनुसार 7 नवंबर को आयोग से अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इस समय ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, घटाने और संशोधित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी अंतिम तिथि 7 नवंबर है। इस तारीख तक आने वाले सभी आवेदनों का परीक्षण करने के बाद नाम जोड़ा जाएगा। इसके बाद आयोग की ओर से कोई तारीख निर्धारित होगी तब पंचायत के मतदाताओं को मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed