{"_id":"5cddc469bdec2207315b6074","slug":"51558037609-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू की प्रवेश परीक्षा देने आए दो छात्र गंगा में डूबे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू की प्रवेश परीक्षा देने आए दो छात्र गंगा में डूबे, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू की स्नातक प्रवेश परीक्षा देने आए दो छात्र गुरुवार को राजा घाट और अस्सी घाट पर गंगा में नहाते समय डूब गए। पुलिस और 11 एनडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
बिहार के जहानाबाद जिले के चैनपुरा गांव निवासी राकेश रंजन सीआरपीएफ में हैं और मौजूदा समय में जम्मू में तैनात हैं। राकेश रंजन का इकलौता बेटा विष्णु शंकर अपने दोस्तों के साथ बीएचयू की प्रवेश परीक्षा देने आया था। विष्णु शंकर और उसके चार दोस्तों ने गंगा स्नान कर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करना तय किया था। राजा घाट पर नहाते समय विष्णु शंकर का पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में चला गया। साथ नहा रहे उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो पुलिस आई और 11 एनडीआरएफ के जवानों को बुलाया गया। दशाश्वमेध पुलिस की सूचना पर शहर आए विष्णु शंकर के परिजनों ने बताया कि उसके पिता के आने पर मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, बीएचयू की प्रवेश परीक्षा देने के बाद अस्सी घाट पर दोस्तों के साथ नहाते समय बिहार के नालंदा का रहने वाला नितेश राज (18) गंगा में डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर पुलिस आई और एनडीआरएफ के जवानों की मदद से नितेश का शव बाहर निकाला गया।