{"_id":"5caa58ccbdec2214733752dd","slug":"51554667724-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के रोड शो में होगा एनडीए का शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के रोड शो में होगा एनडीए का शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री और वाराणसी से सांसद नरेंद्र मोदी के 25 अप्रैल के रोड शो में राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (राजग) का शक्ति प्रदर्शन होगा। लंका के मालवीय प्रतिमा से शुरू होने वाले पीएम के रोड शो में राजग के कई नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री व कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। रोड शो के अगले दिन 26 अप्रैल को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी बने पीएम नरेंद्र मोदी नामांकन दाखिल करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अप्रैल के रोड शो और 26 अप्रैल के नामांकन के दौरान भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज मौजूद रहेंगे। इसके अलावा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, अकाली दल प्रमुख प्रकाश सिंह बादल, लोजपा के संस्थापक राम बिलास पासवान भी शामिल होंगे। रोड शो के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा गुजरात के सीएम विजय रुपाणी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई और लोग भी वाराणसी पहुंच सकते हैं। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नामांकन की प्राथमिक सूचना मिली है और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद वह नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।