फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two kilometer long train on railway track

पटरी पर दौड़ने लगी दो किमी लंबी मालगाड़ी

Sat, 30 Mar 2019 12:34 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 30 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
two kilometer long train on railway track
डीजल रेल कारखाना (डीरेका) में विकसित डिस्ट्रीब्यूटेड पावर कंट्रोल सिस्टम (डीपीसीएस) तकनीक पर दो किलोमीटर से ज्यादा लंबी मालगाड़ी का संचालन जल्द शुरू हो सकता है। ओडिशा के ईस्ट रेलवे के संबलपुर संभाग में गोडभागा से बालांगीर रेलवे स्टेशनों के बीच दो किलोमीटर लंबी मालगाड़ी का सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया है।
विज्ञापन

डीपीसीएस से एक ही रेल इंजन में बैठा हुआ पायलट व लोको पायलट दो-तीन रेल इंजनों का परिचालन कर सकता है। ट्रायल पर चलाई गई मालगाड़ी में 147 वैगन, तीन गार्ड वैन व चार इंजन लगाए गए थे। ट्रेन सिंगल सिग्नल पर चली और 145 किलोमीटर की दूरी तय की। ट्रायल रन की सफलता के बाद देश में लंबी ट्रेनों के संचालन की उम्मीद जग गई है। इससे न केवल श्रम बल्कि समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे में अभी तक आधा-पौन किलोमीटर लंबी मालगाड़ियों का संचालन हो रहा है। चढ़ाई या ढलान के दौरान लंबी मालगाड़ियों में लगाए जाने वाले दो-तीन इंजनों में उतने ही लोको पायलट और को पायलट की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीसीएस में लगाए जाते हैं तीन इंजन
लंबी मालगाड़ियों में परिचालन के दौरान इंजन में बैठे हुए लोको पायलट व को पायलट को दूसरे इंजन में बैठे क्रू मेंबर से सामंजस्य बनाने में परेशानी आती है। दरअसल, रफ्तार बढ़ाने, घटाने व ब्रेकिंग के दौरान एक साथ सभी इंजनों के लोको पायलट व को पायलट को यह प्रक्रिया करनी होती है। दूसरी ओर डीपीसीएस में पायलट इंजन में ही लोको पायलट और को पायलट की जरूरत होती है। बाकी अन्य इंजनों में लोको पायलट की जरूरत नहीं होती है। पायलट इंजन से मिलने वाले कमांड से अन्य रेल इंजन ऑटोमैटिक उसी मोड (समान रफ्तार, ब्रेकिंग) में आ जाते हैं। ट्रेन में आगे, मध्य में और पीछे इंजन लगाए जाते हैं।


डीरेका की तकनीक से लंबी ट्रेनों का संचालन कम कर्मचारियों की मदद से सुरक्षित तरीके से किया जा सकता है। - नितिन मेहरोत्रा, उपमहाप्रबंधक, डीरेका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed