फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   होली पर होगा रंग-गुलाल का एयरस्ट्राइक

होली पर होगा रंग-गुलाल का एयरस्ट्राइक

Tue, 19 Mar 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
होली पर होगा रंग-गुलाल का एयरस्ट्राइक
वाराणसी। काशी में रंग-गुलाल का एयरस्ट्राइक इस बार होली पर देखने को मिलेगा। इसके लिए बाजार में एयर स्ट्राइक वाला बम आ गया है। इसके अलावा दिपावली की तरह होली में भी जगह-जगह पटाखे भी जलाते लोग नजर आएंगे। कहीं चटाई तो कहीं अनार और फुलझड़ी के साथ ही 10 से 12 आवाज वाले पटाखे भी जलाएं जाएंगे।
विज्ञापन

वैसे तो बाजार में चटाई, रेनबो फाग, मुर्गा छाप पटाखा, दस से बारह आवाज वाला बम मिल रहा है लेकिन इन सबके बीच एयर स्ट्राइक वाले बम की डिमांड अधिक है। सिगरा स्थित छोटा मॉल के संचालक अशोक गोगिया ने बताया कि छोटे-बड़े दो आकार में आए इस बम की खासियत है कि उसे एक निश्चित जगह से जलाकर जितना उपर फेंका जाएगा वहां ऊपर से अलग-अलग रंग गिरेंगे। इसी तरह चटाई और अलग-अलग आवाज वाले पटाखे भी जलाए जाएंगे। 20 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक के पटाखे मिल रहे हैं, जिसे लोग अपनी पसंद के अनुसार खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

रंगों के पर्व होली में अब बस तीन दिन ही बचा है, ऐसे में होली के बाजार में होली पर विशेष टोपी, डिजाइनदार बाल, रंगों के साथ पटाखे भी सज गए हैं। शहर के अलग-अलग जगहों पर रंग, अबीर गुलाल के बीच पटाखों की बिक्री और खरीदारी शुरू हो गई है। लहुराबीर क्वींस कॉलेज गेट, सिगरा, लंका, रथयात्रा, नई सड़क, गोदौलिया आदि जगहों पर सजे होली के बाजार में रंग, गुलाल और पिचकारी के साथ ही पटाखे भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed