फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   घायल डीरेका कर्मी की उपचार के दौरान मौत

घायल डीरेका कर्मी की उपचार के दौरान मौत

Thu, 07 Mar 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
घायल डीरेका कर्मी की उपचार के दौरान मौत
वाराणसी। डीरेका कारखाना में काम करने के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए कर्मचारी आनंद राज (32) की उपचार के दौरान बुधवार की रात लंका स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पाकर खासी संख्या में डीरेका कर्मी अस्पताल पहुंचे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को बीएचयू मोर्चरी में रखवाया है। उधर, डीरेका कर्मचारियों के सामने आनंद की पत्नी पूजा राज ने दो अधिकारियों के ऊपर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बिहार के आरा के मूल निवासी आनंद डीरेका के न्यू ब्लॉक शॉप में मशीनिष्ट पद पर तैनात थे। मंगलवार को सुबह की पाली के काम के दौरान आनंद क्रेन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ा और आनंद सिर के बल नीचे गिर पड़े। आनंद के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई थी। आनंद को लंका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान रात नौ बजे उनकी मौत हो गई। साथी कर्मचारियों ने बताया कि आनंद अपने पीछे पत्नी और एक बच्चा छोड़ कर गए हैं। आनंद की मौत की सूचना पाकर आरा से उनके परिजन बनारस के लिए रवाना हो लिए थे।
विज्ञापन

कपसेठी के चौकियां गाव के पास ट्रक पलटा, दो घायल
सेवापुरी। कपसेठी थाना अंतर्गत चौकिया गांव के समीप बुधवार को ट्रक पलटने से चालक सहित दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लगभग डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। कपसेठी पुलिस ने ट्रक के अंदर रखी सीमेंट की बोरियों को हटवा कर यातायात बहाल कराया। चालक ने बताया कि ट्रक में रामनगर से सीमेंट लादकर गोरखपुर जा रहा था। चौकिया गांव के पास ट्रैक्टर से टक्कर बचाने के टक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। घायल चालक बृजेश यादव और खलासी छविराम यादव को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed