फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पचास फीसदी तक बढ़े मरीज

पचास फीसदी तक बढ़े मरीज

Sun, 03 Mar 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
पचास फीसदी तक बढ़े मरीज

विज्ञापन
ज्ञानपुर। फरवरी के उतार-चढ़ाव भरे मौसम ने लोगों की खूब मुश्किलें बढ़ाईं। तापमान में उतार चढ़ाव के चलते जिले के सरकारी अस्पतालों में हजारों मरीजों का उपचार किया गया। मौसम बदलने से वायरल बीमारियों के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। पूरे फरवरी महीने में चिकित्सालय मरीजों से पटी रही है। जांच में ज्यादातर मरीजों को वायरल, टायफाइड की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में आम दिनों में 650-1000 मरीज पहुंचते थे, लेकिन फरवरी महीने में यह संख्या प्रतिदिन के हिसाब से 950-1200 के बीच रही।
फरवरी के मौसम में काफी उतार चढ़ाव रहा। बूंदाबांदी के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते बड़ी संख्या में लोग सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में पहुंचते रहे। बदले मौसम में वायरल फीवर के साथ खांसी, सर्दी, जुकाम के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ। जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 51931 मरीजों ने परामर्श लिया। वहीं इमरजेंसी में 1572 मरीजों को भर्ती कर उपचार किया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. धरमवीर प्रसाद के मुताबिक ओपीडी में 70 फीसदी से ज्यादा मरीज वायरल फीवर और टायफाइड के आए। बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर कोई इन बीमारियों की चपेट में हैं। इस समय जिस तरह से मौसम बदल रहा है, वह बच्चों और बुजुर्गों की सेहत के लिए हानिकारक है। ओपीडी में सिर दर्द, बदन दर्द और वायरल फीवर के मरीज बढ़े हैं। ऐसे में डाक्टर मरीजों के अपचार के बाद इस मौसम में सतर्क रहने का सलाह दे रहे हैं। चिकित्सालय के डॉ. एचके त्रिपाठी ने कहा कि इस मौसम में बचने के लिए पानी उबालने के बाद ठंडा कर पीयें। ताजा, हल्का और सुपाच्य भोजन करें। गंदगी से दूर रहें, साफ-सफाई पर ध्यान दें, खुले में बिक रही खाद्य सामग्री खाने से परहेज करें, वायरल फीवर से पीड़ित मरीज से दूर रहें, वायरल फीवर होने पर कम से कम पांच दिन बेड रेस्ट करें।
विज्ञापन


फरवरी में सरकारी अस्पतालों में आए मरीज
ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय- ओपीडी 27797, इमरजेंसी 687
गोपीगंज सीएचसी- ओपीडी 5731, इमरजेंसी 209
औराई सीएचसी- 3472, इमरजेंसी 89
भदोही सीएचसी- 14931, इमरजेंसी 587
-
निजी अस्पतालों में भी मरीजों की रही भीड़
सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पताल भी पूरे महीने मरीजों की भीड़ से पटे रहे। मौसम का असर सेहत पर इस कदर पड़ा कि निजी अस्पतालों की ओपीडी पूरे महीने खचाखच रही। उन्हें भी शामिल किया जाए तो यह आंकड़ा लाख के ऊपर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed