फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   करसड़ा कूड़ा प्लांट को देखा, जानी योजनाओं की प्रगति

करसड़ा कूड़ा प्लांट को देखा, जानी योजनाओं की प्रगति

Sat, 23 Feb 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
करसड़ा कूड़ा प्लांट को देखा, जानी योजनाओं की प्रगति
वाराणसी। नवागत नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को शहर में संचालित होने वाली परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान वह सुबह 11 बजे से लेकर चार बजे तक विभिन्न परियोजनाओं का हाल जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति जानी और उसे तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया। देर रात वह केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी व प्रगति के बावत कैम्प कार्यालय में बैठक लिये।
विज्ञापन

दौरे की शुरूआत सबसे पहले नगर निगम से सटे कन्वेंशनल सेंटर रूद्राक्ष से हुई। जापान के सहयोग से बनाए जा रहे इस सेंटर के लिए नगर निगम का एक शौचालय और सफाई चौकी तोड़ना है। इसके लिए निर्माण एजेंसी ने नगर आयुक्त से संपर्क साधा जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और जरूरत के हिसाब से उसे तोड़ने का निर्देश दिया। बाद में वह करसड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट गये और वहां हो रहे कूड़े के निस्तारण व उनसे बननी वाली खाद की जानकारी ली। वहां मृत जानवरों के लिए प्रस्तावित चर्म शोधन कारखाने के बारे में भी जानकारी ली। अंत में वह छितौनी कोट पहुंचे जहां पर कान्हा उपवन की जानकारी ली। वहां 80 गोवंश वर्तमान में हैं। उनके रहने वाले स्थल व चारा स्थल की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.एके दूबे समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed