फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राजनाथ अध्यक्ष और मनोज महामंत्री निर्वाचित

राजनाथ अध्यक्ष और मनोज महामंत्री निर्वाचित

Tue, 12 Feb 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
राजनाथ अध्यक्ष और मनोज महामंत्री निर्वाचित
वाराणसी। काशी पत्रकार संघ के द्विवार्षिक चुनाव में सोमवार को मतगणना के बाद राजनाथ तिवारी अध्यक्ष और मनोज श्रीवास्तव महामंत्री घोषित किए गए। वहीं, वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन रूपानी और कोषाध्यक्ष शंकर चतुर्वेदी चुने गए।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी जगत शर्मा ने बताया कि काशी पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष के तीन पद पर कमलेश चतुर्वेदी, देव केसरी और विनय श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की। मंत्री के दो पद पर पुरुषोत्तम चतुर्वेदी और आनंद कुमार मौर्य चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की। संघ की कार्यसमिति के 10 सदस्यों के तौर पर अशफाक सिद्दीकी, असद कमाल लारी, शशि कुमार श्रीवास्तव, लोकनाथ पांडेय, सुनील शुक्ला, आर संजय, प्रमिला तिवारी, जयप्रकाश श्रीवास्तव और राजेंद्र यादव ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

संघ और क्लब का चुनाव पहली बार एक साथ 10 फरवरी को हुआ था। संघ के 271 सदस्यों में 235 ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसी प्रकार क्लब के 200 सदस्यों में 170 ने वोट डाला था। चुनाव वरिष्ठ पत्रकार जगत शर्मा, संजय अस्थाना, वशिष्ठ नारायण सिंह, बद्री विशाल, रमेश कुमार सिंह, शुभाकर दुबे, राजेंद्र रंगप्पा व कार्यालय सहायक विश्वदीप बापुली व राजीव चौरसिया की देखरेख में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed