{"_id":"5c5c2823bdec2211d240be44","slug":"51549543459-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के लिए हुंकार, लड़ाई होगी आरपार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के लिए हुंकार, लड़ाई होगी आरपार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी और शिक्षकों ने बुधवार को हुंकार भरी। शहर से लेकर आसपास के क्षेत्रों में अध्यापकों ने पठन-पाठन बंद कर हड़ताल की। इस दौरान उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाए और पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की। हड़ताल के प्रथम दिन सभा में सभी वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो इसके परिणाम भयावह होंगे। कर्मचारी-शिक्षक सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई के लिए विवश होंगे।
बुधवार को लोक निर्माण विभाग पर आयोजित सभा की अध्यक्षता संतोष कुमार सिंह ने की। सभा में सभी ब्लॉक व तहसील के कर्मचारी व शिक्षकों ने भागीदारी की। जिला संयोजक शशि कांत श्रीवास्तव ने कहा कि आंदोलन के दूसरे दिन 7 फरवरी पूरे जनपद के कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी व्यापार कर विभाग चेतगंज में अपराह्न 12 बजे से आयोजित सभा में भागीदारी करेंगे। इसी तरह पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर सभा में प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, उच्च शिक्षा शिक्षक, जूनियर हाई स्कूल के शिक्षकों संग तमाम विभागों के लोगों ने मांगों के समर्थन में हुंकार भरी। बीआरसी केशरीपुर में भी अध्यापकों ने विद्यालय हड़ताल की। सभा की अध्यक्षता करते हुए सनत कुमार सिंह ने कहा कि यह आंदोलन 12 फरवरी तक अनवरत जारी रहेगा। काशी विद्यापीठ विकास खंड के बीआरसी परिसर और चोलापुर स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर भी प्रदर्शन हुआ। विकासखंड आराजी लाइन में जुलूस निकाला गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह, विश्वास पांडे, डॉ. बैजनाथ, यशोवर्धन त्रिपाठी, श्यामलाल वर्मा मुन्नालाल, अरविंद सिंह, चंद्रमणि पांडेय आदि मौजूद रहे।
पूरे दिन कार्यालयों में चला बैठकों का दौर
कलेक्ट्रेट, कोषागार, विकास भवन सहित अन्य कार्यालयों में सुबह से ही कर्मचारी अपने कामों से अलग रहकर बैठकों में जुटे रहे। इस दौरान कर्मचारी अपने पटल पर गए ही नहीं। ऐसे में दूर दराज से आने वालों को निराशा ही हाथ लगी। कोषागार कार्यालय के गलियारे में कर्मचारी पूरे दिन डटे रहे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में परिणाम की चेतावनी
हड़ताल के दौरान राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग नहीं मानने पर लोकसभा चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी सरकार को दी। हालांकि उन्होंने पिछली सरकारों को कोसा।