फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खुद को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताकर ले भागी बच्चा

खुद को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताकर ले भागी बच्चा

Tue, 05 Feb 2019 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
खुद को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताकर ले भागी बच्चा
वाराणसी। खुद को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताकर एक महिला ढेलवरिया की बबिता से उसका ढाई महीने का बच्चा लेकर लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे और महिला का पता नहीं लगा तो मामले को लेकर चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस बच्चे और महिला की खोजबीन कर रही है। इसके साथ ही कबीरचौरा अस्पताल से बेनियाबाग अस्पताल के बीच लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

देवरिया का मूल निवासी संदीप, अपनी पत्नी बबिता और बच्चे के साथ ढेलवरिया में किराये के मकान में रहता है। संदीप ने बताया कि उसके घर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अकसर आती-जाती रहती थी। दो फरवरी को वह महिला आई और बबिता को बताया कि मंडलीय अस्पताल चलो वहां सरकारी योजनाओं के लिए फार्म भरवाया जाएगा। बबिता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ कबीरचौरा अस्पताल गई। इसके बाद बबिता को लेकर वो महिला बेनियाबाग स्थित सरकारी अस्पताल ले गई। इस दौरान उसने बबिता से पानी लाने को कहा और बच्चे को खुद ले लिया। बबिता वापस लौट कर आई तो बच्चा और महिला गायब थे।
विज्ञापन

कई बार आ चुकी थी घर, नहीं बताया नाम
बबिता के पति संदीप ने बताया कि खुद को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताने वाली महिला उनके घर पर कई बार आ चुकी है। घर पर वह घंटों बैठ कर बबिता से बातचीत करती थी, लेकिन अपना नाम और पता कभी नहीं बताया। दो फरवरी को जब महिला के साथ बबिता निकली तो घर पर कोई नहीं था। चौक पुलिस का कहना है कि बच्चे के माता-पिता आरोपी महिला के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। दो दिन के बाद भी महिला का नाम, पता और मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed