फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सौ व्यापारियों का जीएसटी नंबर निरस्त

सौ व्यापारियों का जीएसटी नंबर निरस्त

Sun, 20 Jan 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
सौ व्यापारियों का जीएसटी नंबर निरस्त
वाराणसी। टैक्स में गोलमाल और रिटर्न दाखिल करने में लापरवाही बरतने वाले व्यापारियों के खिलाफ वाणिज्यकर विभाग ने सख्त कदम उठाया है। विभाग ने जोन के करीब सौ से अधिक कारोबारियों का पंजीयन निरस्त कर दिया है। इनमें से पांच कारोबारियों के खिलाफ विभाग ने एफआईआर भी कराई है। इन करोबारियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीयन ले लिया था। विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

जीएसटी लागू होने के बाद वाणिज्यकर विभाग ने समय पर रिटर्न न फाइल करने वालों के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी। करीब सौ से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठान ऐसे पाए गए जिन्होंने अभी तक न तो रिटर्न फाइल किया है और नही समय से टैक्स का भुगतान। ऐसे कारोबारियों को विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया और चेतावनी भी दी थी। इसके बाद भी व्यापारियों ने लापरवाही की। इस पर विभाग ने सभी का पंजीयन निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 केके वर्मा का कहना है कि जोन में करीब 90 हजार से अधिक पंजीकृत व्यापारी है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी व्यापारी नहीं माने तो उनके फर्मों का पंजीयन निरस्त करना पड़ा। इनमें से करीब पांच कारोबारी ऐसे थे जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्म का पंजीयन लिया था। उनके भी प्रतिष्ठानों का पंजीयन कैंसिल कर एफआईआर कराई है। इनमें से अधिकतर कारोबारी लोहे का कारोबार करते हैं। वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई के बाद भी अगर ऐसे व्यापारी दुकान खोलकर व्यापार करते पाए गए तो सचल दल व विभागीय अफसर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए अर्थदंड वसूलेंगे। साथ ही दुकान भी सीज किया जा सकता है। फर्जी दस्तावेज के आधार पर जिन कारोबारियों ने पंजीयन लिया है ऐसे फर्मों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed