फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मकर संक्रांति पर काशी में ठीक रहेगा गंगा का जलस्तर

मकर संक्रांति पर काशी में ठीक रहेगा गंगा का जलस्तर

Sun, 13 Jan 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर काशी में ठीक रहेगा गंगा का जलस्तर
वाराणसी। मकर संक्रांति पर काशी में भी गंगा का जलस्तर ठीक बना रहेगा। कुंभ के मौके पर जलस्तर सही बनाए रखने के लिए नरौरा बांध से लगातार तय मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे काशी में भी जलस्तर एक से दो इंच बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

शाही स्नान 15 जनवरी को है। प्रयागराज में गंगा का जलस्तर सामान्य रूप से प्रवाहमान बनाने के लिए एक सप्ताह पहले ही नरौरा बांध के एक गेट को खोल कर लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इस पानी का असर प्रयाग में दिखने लगा है। यह पानी दो से ढाई दिन में प्रयाग से काशी पहुंच जाएगा। ऐसे में यह असर सोमवार तक दिखने लगेगा। जिला प्रशासन, सिंचाई विभाग और केन्द्रीय जल आयोग को पत्र जारी कर सूचना दे दी गई हैं। केन्दीय जल आयोग के अधिशासी अभियंता एसके राजोरिया ने बताया कि प्रयाग के जलस्तर का असर करीब 48 घंटे बाद काशी में दिखता है। हालांकि उसका मामूली असर ही काशी में दिखेगा या फिर प्रतिदिन घट रहे गंगा के जल स्तर को एक दो दिन स्थिर कर देगा। जल का प्रवाह बढ़ने से गंगाजल की गुणवत्ता बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed