{"_id":"5c365c3cbdec2256d64257ff","slug":"51547066428-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस कुंतल चाइनीज मांझा बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस कुंतल चाइनीज मांझा बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। छत्तातले में बुधवार को छापेमारी कर पुलिस ने एक दुकान से 10 कुंतल चाइनीज मांझा बरामद किया। साथ ही दुकानदार हफीज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई छापेमारी से क्षेत्र की कई दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए और दुकानदार भूमिगत हो गए। पूछताछ में हफीज ने बताया कि वह चाइनीज मांझा बरेली से खरीद कर लाया था।
जानलेवा चाइनीज मांझा की चपेट में आकर रोजाना आमजन के साथ ही पशु-पक्षी भी घायल हो रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस संबंध में गंभीरता न बरते जाने के कारण दालमंडी, हड़हा, नई सड़क, बेनिया, मैदागिन, नदेसर सहित शहर के कई इलाकों में चाइनीज मांझा की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। बुधवार को चौक पुलिस को सूचना मिली कि छत्तातले में चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है तो छापेमारी कर एक दुकानदार को पकड़ा गया और मांझा बरामद कर लिया गया। उधर, लोगों का कहना है कि पुलिस की यह कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। इसके लिए रोजाना अभियान चलाकर चिह्नित क्षेत्रों की दुकानों की तलाशी लेनी होगी।
...उत्साह इतना कि आरोपी के साथ जमीन पर बैठ गए
चाइनीज मांझा के साथ चौक थाने लाए गए हफीज को लेकर पुलिसकर्मी उत्साह में दिखे। पत्रकारों के कैमरे देखते ही दो दरोगा और एक सिपाही ने जमीन पर बैठकर आरोपी के साथ फोटो खिंचवाए। इससे संबंधित फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो पुलिसकर्मियों की किरकिरी भी हुई और किसी को कोई जवाब नहीं सूझ रहा था।