{"_id":"5c23e6bbbdec2256b262e6e4","slug":"51545856699-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमी ने बिगाड़ी काशी की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमी ने बिगाड़ी काशी की हवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हवा नमी बढ़ने से वायु प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, नमी की वजह से धूल के कण ऊंचाई पर नहीं जा रहे हैं। इसी वजह से एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।
प्रदूषण का लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। सांस के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बगैर मास्क के बाहर निकलने पर सामान्य लोगाें को भी सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है। बताते चलें कि पूरे दिसंबर में शहर का एयर क्लालिटी इंडेक्स 300 से ऊपर रहा है। प्रदूषण का ये स्तर लोगाें के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
...और लुढ़केगा पारा
आने वाले दिनों में तापमान और गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाएं लगातार चल रही हैं, जिसके कारण ठंड और बढ़ेगी। एक दो दिन में तापमान और नीचे गिरेगा। कोहरे का भी असर होगा, जिससे ठंड व गलन और बढ़ेगी।
विज्ञापन
तीन ट्रेनें निरस्त, आधा दर्जन से ज्यादा घंटों लेट
कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार दिनोंदिन धीमी पड़ती जा रही है। बुधवार को तीन ट्रेन हरिहरनाथ एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस निरस्त रहीं। वहीं, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस डाउन नौ घंटे, अकालतख्त साढ़े आठ घंटे, हरिद्वार-हावड़ा एक्सप्रेस नौ घंटे, किसान एक्सप्रेस 13 घंटे, साबरमती एक्सप्रेस साढे़ सात घंटे, काशी विश्वनाथ अप चार घंटे और किसान एक्सप्रेस डाउन 11 घंटे की देरी से चल रही थी। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों और पूछताछ काउंटर पर मौजूद रेलकर्मियों में जमकर नोकझोंक हुई। इसके चलते कई बार स्थिति हंगामे की स्थिति भी बनी।