फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   देव दीपावली कल, शहर के साथ सजने लगे घाट

देव दीपावली कल, शहर के साथ सजने लगे घाट

Thu, 22 Nov 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
देव दीपावली कल, शहर के साथ सजने लगे घाट
वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाली देव दीपावली पर काशी का वातावरण अद्भुत एवं अलौकिक होता है। शुक्रवार को पर्व को भव्य रूप से मनाने के लिए घाटों से लेकर शहर में तैयारियां बुधवार को अंतिम चरण में पहुंच गईं। जगह-जगह फूलमालाओं और झालरों से सजावट का काम तेज हो गया है। इसके अलावा लाइटिंग और टूट-फूट की मरम्मत के साथ-साथ पेंटिंग का भी कार्य चल रहा है। गंगा घाटों पर रोशनी से लेकर सफाई और अन्य इंतजामों पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

देव दीपावली के आयोजन का शुभारंभ राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद राजघाट से करेंगे। राजघाट पर आयोजन के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री नौका विहार करते हुए अस्सी घाट पर देव दीपावली की छटा निहारेंगे। शासन की ओर से पहली बार 50 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री योगी घाटों की झलक देखते हुए मुख्यमंत्री मणिकर्णिका घाट और वहां से सतुआ बाबा आश्रम जाएंगे। इसके बाद वहां से पैदल ही कॉरिडोर के लिए तय की गई गलियों से होते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर में वह काशी विश्वनाथ हेल्प डेस्क का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

अकेले काशी में मनाई जाने वाली देव दीपावली में देश-विदेश से कई लाख लोग आते हैं। आयोजन की तैयारियां कई माह पूर्व शुरू हो जाती हैं लेकिन एक दिन पहले तैयारियां दिन-रात की जा रही हैं। पुलिस की ओर बैरिकेडिंग करा दी गई है। घाटों पर तैयारियां करने वाली विभिन्न संस्थाएं अपनी-अपनी थीम पर काम कर रहे हैं। कोई पानी में मंच तो कोई इंडिया गेट बनाने में लगा हुआ है। तुलसी घाट पर तैयार होने वाली झांकी की थीम प्रवासी भारतीय सम्मेलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडों और पोखरों पर दीपमालाएं सजाने की तैयारी है। अस्सी स्थित पुष्कर तालाब पर देव दीपावली के लिए बुधवार को सुबह नौ बजे जागृति फाउंडेशन एवं नगर की सफाई का कार्य करने वाली संस्था आईएलएफएस के सदस्यों के तत्वाधान में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद गोविंद शर्मा, फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र और आईएलएफएस के भदैनी वार्ड के सुपरवाइजर बृजेंद्र पाठक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed