{"_id":"5ae4ccac4f1c1b60098b7167","slug":"51524944044-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7.38 करोड़ से सुधरेगी वरणा की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7.38 करोड़ से सुधरेगी वरणा की हालत
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। गर्मी में सूख चुकी वरुणा के जीर्णोद्धार की पहल शुरू हो गई है। नवलपुर गांव में वरुणा की खुदाई के लिए शनिवार को भूमिपूजन किया गया। सांसद, डीएम और भदोही विधायक ने विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया।
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि जल संरक्षण के लिए महान वरुणा एक जनप्रिय अभियान से किसानों को लाभ मिलेगा। इससे पानी का जलस्तर जहां बेहतर होगा वहीं गर्मी के दिनों में भी नदी में पानी दिखेगा। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अभोली में ग्राम पंचायत प्रयागपुर, दयालपुर, भानीपुर, शेरपुर, गोपलहा, नवलपुर, करनपुर, हरदुआ, सराय कंसाराय में वरुणा की खुदाई होगी। इस पर दो करोड़ चार लाख व्यय आएगा। एक लाख 16 हजार मानव दिवस सृजित कर तीन हजार श्रमिकों को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि औसतन 15 मीटर चौड़ाई और एक मीटर की खुदाई होगी। जिले की 49 ग्राम पंचायतो में सात करोड़ 38 लाख खर्च किया जाएगा। डीएम ने रोजगार सेवक, मेठ, प्रधान और डीसी मनरेगा को निर्देश दिया कि शत प्रतिशत काम कराना सुनिश्चित करें। मनरेगा मजदूरो को सात दिन कार्य करने के बाद आठवें दिन प्रत्येक दशा में भुगतान करें। सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कहा कि वरुणा नदी के जीर्णोद्धार से जल संरक्षण होगा और किसानों की समस्याएं दूर होंगी।