{"_id":"5aa0409e4f1c1b78028b829d","slug":"51520451742-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाई-फाई से लैस होगा ज्ञानपुर रोड स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाई-फाई से लैस होगा ज्ञानपुर रोड स्टेशन
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। क्षेत्र के ज्ञानपुर रोड स्टेशन को वाई-फाई की सुविधा से लैस किया जाएगा। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। बुधवार को स्टेशन परिसर में केबल बिछाने का काम शुरू हो गया। प्लेटफार्मों, यात्री प्रतीक्षालय और बुकिंग हॉल समेत 75 मीटर की रेंज में वाई-फाई का नेटवर्क काम करेगा।
ज्ञानपुर रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाया जा रहा है। स्टेशन पर यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई सुविधा जल्द मिलने लगेगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने इंटरनेट लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। रेलटेल सेक्शन के अधिकारी ने कार्य तेजी के साथ पूरा करने और जल्द ही पूरा सेटअप तैयार करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा स्टेशन पर कोच डिस्प्ले लगाने की भी तैयारी की जा रही है। ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर करीब 52 ट्रेनें प्रतिदिन गुजरती हैं। इनमें 24 ट्रेनों का स्टेशन पर ठहराव होता है। ट्रेनों के विलंबित होने पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए रेल महकमा सक्रिय हो गया है। वाई-फाई के लिए बुधवार को केबल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा दोनों प्लेटफॉर्मों पर कोच डिस्प्ले लगाने का काम भी शुरू हो गया है।