{"_id":"5a8c8dd54f1c1b805a8baeb8","slug":"51519160789-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता को दोस्त ने गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता को दोस्त ने गोली मारी, हालत गंभीर
Updated Wed, 21 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जैतपुरा थाना अंतर्गत पीलीकीठी पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले भाजपा नेता मुनील कुमार गुप्ता (40) को मंगलवार की देर शाम घर के समीप उनके ही एक दोस्त ने गोली मार दी। गोली मुनील की पीठ के दाएं तरफ कंधे के समीप लगी और पसली से होते हुए आरपार कर गई। ऑटो से आया हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद पैदल ही गोलगड्डा की तरफ भाग निकला। गंभीर रूप से जख्मी मुनील को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑपरेशन के बाद उनकी हालत गंभीर बताई गई है। वारदात में 315 बोर का तमंचा प्रयुक्त हुआ। घटना का कारण चार दिन पहले मुनील के दो दोस्तों से हुई कहासुनी और हाथापाई बताई गई है। पुलिस मुनील के भाई अनिल से मिली जानकारी के आधार पर आदमपुर क्षेत्र निवासी दो युवकों की तलाश में जुटी है। इनमें एक को रात नौ बजे के लगभग हिरासत में ले लिया गया।
पीलीकोठी निवासी बेचन गुप्ता के तीन बेटों में सबसे छोटे मुनील बीते साल हुए नगर निकाय चुनाव में कटेहर वार्ड से भाजपा से पार्षद प्रत्याशी थे। चुनाव हार गए थे। मुनील अपने घर के भूतल में चाय की दुकान चलाते हैं और कोल्डड्रिंक सप्लाई का भी काम करते हैं। मंगलवार की शाम सात बजे के लगभग मुनील अपने घर से नेशनल इंटर कॉलेज की ओर पान खाने निकले। घर से चंद कदम दूर पहुंचते ही उनके पीछे ऑटो से एक युवक उतरा और उन पर फायरिंग कर दी। तमंचे से निकली गोली मुनील के पीठ के दाएं तरफ कंधे के समीप लगी और पसली से होते हुए आरपार कर गई। गोली मारने के बाद हमलावर पैदल ही गोलगड्डा की ओर भाग निकला।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक मुनील के भाई अनिल ने बताया कि चार दिन पहले चाय की दुकान पर दो दोस्तों मौलाना और शेरू से सुनील की कहासुनी और हाथापाई हुई थी। मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया था। उस दिन से मौलाना और शेरू दुकान पर नहीं आए। इस आधार पर पुलिस ने शेरू को हिरासत में ले लिया है। मौलाना की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। तीन अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।