{"_id":"5a7f4c234f1c1bb1208b8707","slug":"51518292003-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस टैंकर ने महिला को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस टैंकर ने महिला को कुचला
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीगंज। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर धनतुलसी मोड़ के पास शनिवार को गैस टैंकर के धक्के से बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। इसके बाद टैंकर महिला को कुचलते हुए आगे निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया। कुछ देर बाद बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ऊंज थाना क्षेत्र के रोहीं गांव निवासी अशोक शुक्ल गोपीगंज थाना क्षेत्र के तिलंगा गांव में अपनी साल की तेरहवीं में शामिल होने गए थे। शनिवार को वह अपनी पत्नी सरस्वती (48) को लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। दोपहर में करीब 12 बजे वह धनतुलसी मोड़ के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे एक गैस टैंकर ने उनकी बाइक पर धक्का मार दिया, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद टैंकर सरस्वती को कुचलते हुए आगे निकल गया जबकि अशोक गंभीर रूप से घायल होकर तड़पते रहे। हादसा देख आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। वहीं, कुछ दूरी पर टैंकर रोक कर चालक फरार हो गया। बताया गया कि अशोक महाराष्ट्र के कल्याण में रहकर ऑटो चलाते हैं। इसकी जानकारी होने पर गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अशोक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और टैंकर को कब्जे में ले लिया। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर कुछ देर बाद महिला के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए।
गौरतलब है कि धनतुलसी मोड़ का इलाका एक्सीडेंट जोन बन गया है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। मोड़ पर ऑटो चालकों की मनमानी से भी हादसे होते हैं लेकिन पुलिस बेपरवाह बनी हुई है। शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत और पति घायल हो गया था।