{"_id":"5a45568a4f1c1bc20a8b54e1","slug":"51514493578-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीसी जमा करने को बस तीन दिन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीसी जमा करने को बस तीन दिन का मौका
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के विभिन्न विभागों में प्रवेश लेने वाले कई ऐसे छात्र-छात्रा हैं, जिन्होंने अब तक टीसी, माइग्रेशन सहित अन्य जरूरी कागजात विश्वविद्यालय में जमा नहीं किया है। विश्वविद्यालय की ओर से ऐसे छात्र-छात्राओं को 31 दिसंबर तक का मौका दिया गया है। पहले यह तिथि 31 अक्तूबर तक थी बाद में छात्रों की मांग पर ही इसे दो महीने तक बढ़ाया गया था लेकिन इसके बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो आदेश जारी कर अंतिम मौका दिया गया है।
विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में दाखिले के समय ही कुछ ऐसे छात्र थे, जिनको सशर्त दाखिला दिया गया था, इसके लिए उन्हें हर हाल में 31अक्तूबर तक टीसी, माइग्रेशन, मार्कशीट आदि जरूरी प्रमाण पत्र जमा करने थे। इसके बाद भी प्रमाण पत्र न जमा कर पाने वाले छात्र-छात्राओं की मांग पर कुलपति के आदेश पर 31 दिसंबर तक तिथि बढ़ा दी गई। इस बीच 30 नवंबर को हुई बैठक में यह तय हुआ कि 31 दिसंबर के बाद किसी कीमत पर तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। इस बीच कुलसचिव कार्यालय की ओर से विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों, संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य को जारी एक पत्र के माध्यम से ऐसे छात्र-छात्राओं का प्रमाण पत्र हर हाल में 31 दिसंबर के पहले जमा कराने को कहा गया है।