फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   टशनबाजों ने डांस का चलाया जादू

टशनबाजों ने डांस का चलाया जादू

Fri, 25 Aug 2017 02:08 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
टशनबाजों ने डांस का चलाया जादू
वाराणसी। रेड एफएम की ओर से चल रहे टशनबाज सीजन फाइव के तीसरे दिन माइक्रोटेक कालेज मलदहिया के टशनबाजों ने अपने हुनर का जादू चलाया। तीन घंटे तक चले इस ऑडिशन में तकरीबन 50 टशनबाजों ने हिस्सा लेकर सिंगिंग, डांसिंग और कॉमेडी का जलवा दिखाया। कॉमेडी में किसी ने मेले की कहानी सुनाई कि कैसे लोग मेले में अजीब अजीब तरीकों से खरीदारी करते हैं तो किसी ने बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियों की मिमिक्री कर सभी को हंसाकर लोटपोट कर दिया। सिंगिंग में भी एक से बढ़कर टशनबाज सामने आए और गायकी का जादू चलाया। वहीं डांसिंग में शास्त्रीय और हिपहॉप की जुगलबंदी पेश कर सभी को मुग्ध कर दिया। संचालन कर रहे धीरज ने भी अपनी शेर-ओ-शायरी से सभी को दीवाना बना दिया। इस मौके पर आरजे शालिनी, आरजे विशाल, आरजे ध्रुवी, नूपुर, अशोक और अलका मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का प्रिंट पार्टनर अमर उजाला है। 25 अगस्त यानी शुक्रवार को शिएट कालेज बाबतपुर में टशनबाज के लिए ऑडिशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed