{"_id":"5990b3ee4f1c1b42638b46e1","slug":"51502655470-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए किसानों ने रोका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए किसानों ने रोका काम
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। भूमि का बिना मुआवजा दिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू करने से रविवार को थाना गांव के किसान आगबबूला हो गए। मौके पर पहुंचकर किसानों ने कार्य रोक दिया। इससे अफरातफरी मच गई। एसडीएम के आश्ववासन पर पांच घंटे वाद कार्य प्रांरभ हुआ। गेल इंडिया द्वारा इलाहाबाद से हल्दिया तक गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है। किसानों का आरोप है कि अभी तक अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया है।
गेल इंडिया द्वारा इन दिनों पिंडरा विकास खंड के विभिन्न गांवों में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पाइप लाइन बिछाने का कार्य लगभग तीन महीने से चल रहा है। तभी से किसान अधिग्रहित भूमि का मुआवजा मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया। अनदेखी से क्षुब्ध होकर थाना गांव के किसान रविवार को दोपहर में कार्य स्थल पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए कार्य को रोकवा दिया। गेल के अधिकारियों की सूचना पर नायब तहसीलदार आलोक रंजन सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन किसान बिना मुआवजा दिए काम शुरू नहीं करने देने पर अड़ गए। किसानों की जिद को देखते हुए एसडीएम पिंडरा डॉ. एन एन यादव मौके पर पहुंचे और एक घंटे तक चली वार्ता के बीच एक सप्ताह के अंदर मुआवजा देने का लिखित आश्वासन पर किसान मान गए।
इस दौरान किसान, विजय पांडेय, इलियास, ओमकार नाथ, पारसनाथ, हौसिला, जयप्रकाश मौर्य, कुंवर सिंह, अंजनी पांडेय आदि उपस्थित रहे।