फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सगी बहन और बहनोई ने ही मार डाला

सगी बहन और बहनोई ने ही मार डाला

Fri, 14 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
सगी बहन और बहनोई ने ही मार डाला
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत मड़ौली निवासी सुजीत कुमार का सिर कूंच कर हत्या उसकी सगी बड़ी बहन संगीता और बहनोई संजय कुमार हरिजन ने की थी। पुलिस के अनुसार संगीता और उसके बहनोई के बीच अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी सुजीत को हो गई थी और उसने ये बात संजय की पत्नी और अपनी बहन को बताने को कहा था। इसी बात को लेकर सुजीत से संगीता और संजय खार खाए हुए थे। यह खुलासा करते हुए सुजीत का मोबाइल संगीता और संजय के पास से बरामद कर पुलिस ने दोनों को गुरुवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी (ग्रामीण) अमित कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि बीते 26 जून को रोहनिया थाना के अमरा खैरा क्षेत्र की वैष्णो विहार कॉलोनी में खेल के मैदान के बगल में बने कमरे में एक युवक का सिर ईंट से कूंचकर हत्या की गई थी। 29 जून को शव की शिनाख्त मड़ौली निवासी दिनेश राम ने अपने बेटे सुजीत के तौर पर की। आशंका व्यक्त की कि सुजीत की हत्या गांव के संतोष, राहुल और चंदन ने की है। रोहनिया इंस्पेक्टर ने तफ्तीश शुरू की तो आरोपियों की भूमिका नहीं मिली। दिनेश के घर में रह कर मजदूरी करने वाले उसके बड़े दामाद रोहनिया के खुशीपुर निवासी संजय कुमार और संगीता की हरकतें पुलिस को संदिग्ध प्रतीत हुईं। इसी आधार पर संजय से कड़ाई से पूछताछ शुरू की गई तो सच सामने आ गया।
विज्ञापन

संजय ने बताया कि वह संगीता उसकी साली है। बीते तीन साल से वो और संगीता एक-दूसरे के करीब थे। एक बार सुजीत ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद से वो संगीता को उससे दूर रहने को कहता और धमकाता था कि पिता और बड़ी बहन को पूरी बात बता देगा। संजय ने बताया कि उसने सुजीत को रास्ते से हटाने की सोची। वैष्णो बिहार कॉलोनी में एक अकेला कमरा देखा और संगीता को सुजीत की हत्या के लिए तैयार किया। 26 जून को उसने संगीता को उसी कमरे के पास झाड़ियों में छिप जाने को कहा और बिना किसी को बताए सुजीत को साथ लेकर घर से निकला। लठिया में बीयर खरीदी और उसी कमरे में सुजीत को लेकर गया। दोनों ने छककर बीयर पी। जब सुजीत नशे में हो गया तो उसने और संगीता ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed