{"_id":"595aa73d4f1c1b5d698b45c2","slug":"51499113277-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यापीठ में काउंसलिंग अब 10 के बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यापीठ में काउंसलिंग अब 10 के बाद
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी विद्यापीठ के वर्तमान सत्र में दाखिले में देरी हो सकती है। विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए यूं तो काउंसलिंग सात जुलाई से प्रस्तावित थी लेकिन अब इसे जुलाई के दूसरे सप्ताह में कराने का निर्णय लिया गया है। ऐसा बीएड की काउंसलिंग के चलते किया गया है। बीएड के दूसरे चरण की काउंसलिंग यहां सात से 10 जुलाई के बीच होनी है। ऐसे में विद्यापीठ में दाखिले की तिथि आगे बढ़ा दी गई है।
लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से बीएड में दाखिले के लिए दो जून से लेकर 28 जून तक प्रथम चरण की काउंसलिंग हुई थी। प्रथम चरण की काउंसलिंग के बाद भी कई कॉलेजों में सीटें खाली रह गईं। इस वजह से लखनऊ विश्वविद्यालय ने पुन: काउंसलिंग कराने का निर्णय लिया है। दूसरे चरण की बीएड काउंसलिंग सात से 10 जुलाई तक होगी। बीएड काउंसलिंग के चलते विद्यापीठ प्रशासन ने अपने यहां की काउंसलिंग की तिथि आगे बढ़ा दी है। 10 जुलाई के बाद विद्यापीठ की काउंसलिंग की तिथि घोषित की जाएगी।