{"_id":"5956b94d4f1c1b44748b4741","slug":"51498855757-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी सड़क पर उतरे, ठप रहा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी सड़क पर उतरे, ठप रहा कारोबार
Updated Sat, 01 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी सड़क पर उतरे, 600 करोड़ का कारोबार प्रभावित
वाराणसी। जीएसटी के कुछ प्रावधानों से कई व्यापारिक संगठन सहमत नहीं हैं। इसके विरोध में बनारस बंद के तहत शुक्रवार को व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोलीं। मंडियों में कारोबार ठप रहा। कपड़ों का कारोबार नहीं हुआ। उधर, मॉल और शोरूम पर बनारस बंद का मिलाजुला असर रहा। बंदी के चलते शनिवार को छह सौ करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ।
जीएसटी में गड़बड़ी पर कारोबारियों को जेल का विरोध, इसके सरलीकरण की मांग समेत अन्य संगठनों की ओर से अलग-अलग सामग्रियों पर टैक्स लगाने का विरोध किया गया। कारोबारियों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। जुलूस निकाले और केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए। वित्त मंत्री का पुतला फूंककर नाराजगी जताई। इस दौरान थोक गल्ला मंडी विशेश्वरगंज की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। मैदागिन, बुलानाला, नीचीबाग, चौक, ठठेरी बाजार, गोविंदपुरा, कुंजगली, रेशमकटरा, ज्ञानवापी, बांसफाटक, गोदौलिया, दशाश्वमेध, जंगमबाड़ी, लक्सा, नई सड़क, लोहटिया, चेतगंज, गोला दीनानाथ मंडी, कचौड़ी गली, सरैयां, लोहता, मंडुवाडीह क्षेत्र की दुकानों के शटर नहीं उठे। नदेसर, अर्दली बाजार, सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज, लंका, कबीरचौरा, पिपलानी कटरा, लहुराबीर आदि क्षेत्र की कुछ दुकानें खुली रहीं।
बिना तैयारी ला दिया जीएसटी : बग्गा
वाराणसी व्यापार मंडल व इससे संबद्ध काशी बिस्कुट एंड कंफेक्शनरी व्यापार मंडल, युवा व्यापार मंडल ने सिगरा पेट्रोल पंप के समीप प्रदर्शन किया। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि नोटबंदी की तरह जीएसटी भी बिना तैयारी के सरकार ने थोप दिया है। रस्क, नमकीन, टाफी, बिस्कुट, बनारसी साड़ी आदि में कहीं टैक्स लगा दिया गया, तो कहीं बढ़ा दिया गया। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने खुद को प्रतीकात्मक रूप से फांसी पर लटकाकर विरोध जताया। महामंत्री प्रमोद अग्रहरि, रमेश निरंकारी, कविंद्र गुप्ता, जय नहलानी ने विचार रखे। महिला विंग की सविता बिंद, राधा देवी भी शामिल रहीं। वहीं युवा व्यापार मंडल से गौरी शंकर, बृजभूषण, संजीव, सन्नी जौहर आदि मौजूद रहे। उधर, काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर 84 व्यापार संगठन बंदी में शामिल रहे। अध्यक्ष राकेश जैन और महामंत्री राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में अशोक गुप्ता, अशोक अग्रहरि, मनमोहन अग्रवाल, विनोद, दुर्गा प्रसाद आदि ने घूमकर बंदी को सफल बनाने में लगे रहे। जरी व्यापार मंडल तथा काशी कलाबत्तू कुटीर उद्योग मंडल से जुड़े व्यापारियों ने भी दुकानें नहीं खोलीं। मंडल संरक्षक घनश्याम जायसवाल और कलाबत्तू कुटीर उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर जायसवाल ने बंदी को एतिहासिक बताया।
विज्ञापन
320 का गोल्ड टिकट अब 260 में
वाराणसी। जीएसटी लागू होने के बाद शनिवार से मॉल में सिनेमा का टिकट सस्ता हो सकता है। देर रात तक माल प्रबंधन टिकट की नई दरें तय करने में लगा रहा। सूत्रों के मुताबिक 320 रुपये के गोल्ड टिकट अब 260 रुपये में हो जाएंगे। सिल्वर प्लस के 270 रुपये के टिकट 220 रुपये में और सिल्वर 270 रुपये के टिकट 220 रुपये में होंगे। हालांकि सही जानकारी शनिवार सुबह ही हो पाएगी। मनोरंजन कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टिकट दर तय करने में विभाग की भूमिका नहीं होती। टिकट दर तय होने के बाद वह उसमें अपना कर तय करते हैं। जीएसटी के पहले सौ रुपये में 15.68 रुपये मनोरंजन कर लिया जाता था।
कांग्रेस ने जीएसटी के माडल का जलाया पुतला
वाराणसी। जीएसटी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को लहुराबीर चौराहे पर जीएसटी के कारपोरेट फ्रेंडली माडल का पुतला जलाया। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि बनारसी साड़ी से लेकर कफन तक, किसानों की लागत बोझ बढ़ाने वाले कृषि उपकरणों पर पहली बार टैक्स लगाया गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जब उनकी सरकार थी तो यही भाजपा गुलामी का दस्तावेज बताकर जीएसटी का विरोध किया था। जन विरोधी माडल के खिलाफ कांग्रेस व्यापारियों के साथ है। पुतला जलाने वालों जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, सीताराम केशरी, देवेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, राघवेंद्र हरीश मिश्र, प्रिंस राय खगोलन, राजेंद्र मिश्र, रंजीत सेठ आदि शामिल रहे।
‘व्यापारी का माल रोका न जाए’
वाराणसी। जीएसटी व्यवस्था में व्यापारी अपने टिन नंबर से भी अगले कुछ हफ्तों तक बिल काट सकेंगे। बनारस के हजारों व्यापारियों को अभी तक जीएसटी नंबर अथवा प्रोविजनल आईडी नहीं मिली है। जिन व्यापारियों को प्रोविजनल आईडी मिली है, वे बिलों पर इसका जीएसटी नंबर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने निर्देश जारी किया है कि संक्रमण काल में किसी व्यापारी का कोई वाहन या माल न रोका जाए और परेशान न किया जाए।
जगह-जगह जुलूस, पिंडरा में बंद रहा सराफा बाजार
व्यापारिक संगठन के लोग अपने-अपने क्षेत्रों में बंद कराकर 11 बजे चौक पर जुटे। इसके बाद जहां-जहां दुकानें खुली थीं, बंद कराया। चौक से दोपहर 12 बजे जुलूस निकाला। नेतृत्व वाराणसी व्यापार मंडल के संरक्षक मोहनलाल सरावगी ने किया। ज्ञानवापी, बांसफाट के रास्ते जुलूस गोदौलिया पहुंचा। जुलूस में जेठमल चांडक, संदीप चतुर्वेदी, महेश नवलगढ़िया, सत्यनारायण गोयनका, विपिन मेहता, नारायण माहेश्वरी मौजूद रहे। उधर, दशाश्वमेध व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप तुलस्यानी और महामंत्री सुरेश तुलस्यान के नेतृत्व में चितरंजन पार्क से जुलूस निकाला गया। इसमें विनय यादव, अनिल कुमार, घनश्याम जायसवाल, मन्न जैसवानी, दीपक गौड़, नंदलाल सोनकर आदि मौजूद रहे। नदेसर क्षेत्र के मोटर पार्ट्स कारोबारियों ने अखिलेश सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकालकर नदेसर चौराहे पर जीएसटी का पुतला फूंका। जुलूस में अनिल यादव, राजकुमार, अशोक सैनी, जय प्रकाश आदि शामिल रहे।
पिंडरा प्रतिनिधि के अनुसार सराफा कारोबारी स्वर्णकार संघर्ष समिति के अध्यक्ष संदीप सेठ के नेतृत्व में व्यापारियों ने जुलूस निकाल कर सभा की। जुलूस में जय प्रकाश सेठ, जवाहिर, गुरु प्रसाद, प्रमोद, चंद्रशेखर, विनय, गिरधर आदि शामिल थे। इसी तरह फूलपुर, मिराशाह, नयेपुर, कठिराव और मंगारी में भी कारोबारियों ने दुकानें बंद रखीं।
दो घंटे बंद रहे पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियां
वाराणसी पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बनारस बंद के समर्थन में दिन में 10 से दोपहर 12 बजे तक शहर के पेट्रोल पंप बंद रहे। उधर, वाराणसी एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार अग्रवाल और प्रवक्ता मनीष चौबे ने भी बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र की सभी गैस एजेंसियां 10 से 12 बजे तक बंद रही। वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने कहा कि बनारस बंद सफल रहा।
इनका रहा समर्थन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि, वाराणसी जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, आल इंडिया ट्रेन कंट्रोलर्स एसोसिएशन, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, काशी किराना व्यापार मंडल, चौक-ज्ञानवापी व्यापार मंडल, लहरतारा व्यापार मंडल समिति, श्रीकाशी रेडीमेड होजरी एसोसिएशन, बनारस ब्रास मर्चेंट एंड मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन, विश्वेश्रगंज व्यापार मंडल, वाराणसी स्वर्णकार व्यापार मंडल समिति, बुनकर उद्योग मंडल, गोविंदपुरा रेशम कटरा व्यापार मंडल, लक्सा व्यापार मंडल, सिल्क ट्रेड एसोसिएशन, बनारस आयल एसोसिएशन, दालमंडी व्यापार मंडल, विश्वनाथ गली व्यवसायी समिति, मालवीय मार्केट व्यवसायी संघ, काशी देशी घी व्यापार मंडल, रंग व्यवसायी संघ, काशीपुरा व्यापार मंडल, जरी व्यापार मंडल, मारवाड़ी युवा मंच, लोहा व्यापार मंडल समिति, काशी नटिनियादाई व्यापार मंडल, फर्नीचर व्यापार मंडल, वाराणसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन, काशी इलेक्ट्रानिक व्यापार मंडल, अस्सी व्यापार मंडल, कागज व्यवसायी समिति, थोक वस्त्र व्यवसायी समिति, पूर्वांचल जर्दा निर्माता व्यापार मंडल, नीचीबाग व्यापार मंडल, श्रीकाशी सराफा मंडल, बनारस सुर्ती व्यापारी संघ, सुपारी डीलर्स एसोसिएशन, चेतगंज व्यवसायी संघ, नारियल बाजार छत्तातले व्यापार मंडल, कर्णघंटा सप्तसागर व्यापार मंडल सहित अन्य कई संगठन।
विसंगतियां दूर होने तक विरोध
वस्त्र उद्योग एसोसिएशन व बनारसी साड़ी डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी में विसंगतियों के दूर होने तक विरोध करेंगे। बैठक में बावनी के सरदार हाजी मुख्तार महतो, बाइसी के सरदार इकरामुद्दीन, बाइसी के सरदार हाजी अब्दुल कलाम, चौदहों के सरदार मकबूल हसन, बारहों के सरदार मोहम्मद हाशिम आदि शामिल रहे। एक मत से निर्णय लिया कि जरूरत पड़ी तो अनिश्चित कालीन मुर्री बंद का निर्णय भी लिया जा सकता है। बैठक में जगदीश दास, अशोक धवन, राजन बहल, राकेश विशिष्ट, हाजी अब्दुल रब, विजय कपूर सहित काफी लोग उपस्थित रहे।