{"_id":"594ec9d34f1c1b99548b471e","slug":"51498335699-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एक्शन’ में बनारसी भोजपुरी स्टार कल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एक्शन’ में बनारसी भोजपुरी स्टार कल्लू
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भोजपुरी गायकी में शोहरत के बाद अब रुपहले पर्दे पर भी धमाल मचाने को तैयार हैं बनारसी स्टार अरविंद अकेला कल्लू। अब तक 10 फिल्मों और 50 से अधिक एलबम में काम कर चुके कल्लू ‘सरकायलो खटिया जाड़ा लगे’ में एक्शन में दिखेंगे। यह फिल्म कॉमेडी, रोमांस और एक्शन से भरपूर है। मूलत: बिहार के बक्सर के कल्लू अब बनारसी हो चुके हैं। यहां से अपने कॅरियर को नया आयाम देेन में जुटे हैं।
बताशा चाचा से अभिनय की शुरुआत करने वाले कल्लू इन दिनों गुजरात में ‘सरकायलो खटिया जाड़ा लगे’ की शूटिंग व्यस्त हैं। निर्देशक पराग पाटिल की इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के अलावा शुभम तिवारी, अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर जैसे कलाकार भी हैं। निर्देशक पराग पाटिल पहली बार कल्लू के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में संगीत सावन कुमार का है। गीत प्यारे लाल यादव के हैं। कल्लू का साथ अभिनेत्री रितु सिंह दे रही हैं। दोनों ‘रब्बा इश्क न होवे’ में भी साथ काम कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग 15 जून से नेपाल में शुरू हुई थी। अब गुजरात में चल रही है।