{"_id":"594ec9c44f1c1bc7608b46c8","slug":"51498335684-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी से काबा की उड़ान 24 जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी से काबा की उड़ान 24 जुलाई से
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हज का मुकद्दस सफर 24 जुलाई से शुरू हो रहा है। काशी से काबा के लिए शुरू होने वाली उड़ान की तैयारियों को लेकर शनिवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने रायफल क्लब में बैठक की। हजयात्रा के मद्देनजर पुलिस, प्रशासन समेत सभी विभागों को अपनी तैयारियां दुरुस्त करने को कहा। पूर्वांचल हज सेवा समिति के सदस्यों ने डीएम को बताया कि 24 जुलाई से यात्रा शुरू हो रही है। 22 जुलाई से हजयात्री आने लगेंगे। इस लिहाज से डीएम ने इस तिथि से पहले सांस्कृतिक संकुल स्थित अस्थाई हज हाउस को पूरी तरह तैयार करने का निर्देश दिया।
काशी से काबा की उड़ान के लिए इस बार करीब 4200 जाइरीन जाएंगे। हजयात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। हज हाउस में हज जाइरीन के ठहरने, सफ ाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अस्थाई शौचालय, स्नान घर, सीवर आदि की व्यवस्था के लिए नगर निगम को निर्देशित किया गया है। डीएम ने पुलिस की 8-8 घंटे की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाने का निर्देश दिया। यातायात व्यवस्था के लिए एसपी ट्रैफि क को निर्देशित किया। यात्रियों के टीकाकरण और चिकित्सकीय सुविधा के लिए हज हाउस और बाबतपुर एयरपोर्ट पर 12-12 बेड का अस्थायी अस्पताल खुलवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कहा। एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी। बैठक में हज कमेटी के पदाधिकारी, एसएसपी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नगर, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस नगर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, एयरपोर्ट सुरक्षा प्रभारी, एनडीआएफा, तहसीलदार नगर निगम समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।