फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   50 thousand prize crook arrested in encounter, partner absconding

पचास हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 22 Mar 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
50 thousand prize crook arrested in encounter, partner absconding
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हथिनी के पास पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायल बदमाश राम सिंहउर् - फोटो : MAU
बढ़ुआगोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र हथिनी गांव के पास सोमवार की भोर में पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश राम सिंह उर्फ आनंद को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल बदमाश को बीएचयू में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ मऊ, जौनपुर और गाजीपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सरायलखंसी थानाध्यक्ष राम सिंह रविवार की रात रात गश्त पर थे। पहसा चट्टी के पास उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश भीटी चौराहे से सरवां की जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को यह सूचना दी। सुबह करीब पांच बजे शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव, स्वॉट टीम के प्रभारी राजेश प्रसाद यादव और एसओजी प्रभारी अविनाश सिंह पुलिस टीम के साथ बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में जुट गए। बदमाश सरवां से आगे तमसा नदी का पुल पार कर हथिनी की ओर भागने लगेे। पुलिस ने बदमाशों को रुकने के लिए कहा लेकिन बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई तो बदमाश के पैर में एक गोली लग गई। घायल बदमाश गिर गया जबकि उसका साथी भाग निकला। बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने की वजह से पुलिसकर्मी बच गया। घायल बदमाश की पहचान जौनपुर जिले के लेबरुआ, चंदवक निवासी राम सिंह उर्फ आनंद सिंह के रूप में हुई। मुठभेड़ की जानकारी पाते ही अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी, सीओ सिटी धनंजय मिश्र मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गये बदमाश रामसिंह उर्फ आनंद पर मऊ के सरायलखंसी थाने सहित जौनपुर, गाजीपुर और मुंबई में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed